V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमन्त्रित

अयोध्या । जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमन्त्रित किये गये है जिसमे नियत तिथि 15 जुलाई 2022 तक प्रेरणाश्रोत वर्ग एवं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी वर्ग के एक-एक कुल दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जो प्रक्रियाधीन हैं।  अवशेष निम्न वर्गों  यथा – दक्ष दिव्यांग कर्मचारी स्वनियोजित दिव्यांगजन हेतु, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेण्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जनपद के लिए, सृजनशील दिव्यांग व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस हेतु, सर्वश्रेष्ठ अनुकूल वेबसाइट हेतु तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी कर्मचारी हेतु  कोई आवेदन कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके दृष्टिगत उपरोक्त वर्गों से सम्बन्धित व्यक्ति अथवा संस्था अपना आवेदन पत्र समस्त साक्ष्यों संलग्नकों सहित स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर  30 जुलाई 2022 को मध्यान्ह 12 बजे तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना सम्भव न होगा। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमन्त्रित किये गये है जिसमे नियत तिथि 15 जुलाई 2022 तक प्रेरणाश्रोत वर्ग एवं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी वर्ग के एक-एक कुल दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जो प्रक्रियाधीन हैं।  अवशेष निम्न वर्गों  यथा – दक्ष दिव्यांग कर्मचारी स्वनियोजित दिव्यांगजन हेतु, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेण्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जनपद के लिए, सृजनशील दिव्यांग व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस हेतु, सर्वश्रेष्ठ अनुकूल वेबसाइट हेतु तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी कर्मचारी हेतु  कोई आवेदन कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके दृष्टिगत उपरोक्त वर्गों से सम्बन्धित व्यक्ति अथवा संस्था अपना आवेदन पत्र समस्त साक्ष्यों संलग्नकों सहित स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर  30 जुलाई 2022 को मध्यान्ह 12 बजे तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना सम्भव न होगा। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दी है।

Leave a Comment