V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत , छह घायल

अयोध्या। जनपद के कैंट कोतवाली क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए हैं। अयोध्या जिले की कैंट कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सहादतगंज अब्बू सराय के निकट बुधवार की सुबह करीब 3 बजे ट्राली में सवार होकर अयोध्या से बाराबंकी जा रहे श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्राली में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची ।108 एंबुलेंस की तीन गाडियों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से जख़्मी एक श्रद्धालु को लखनऊ रेफर किया गया जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। यह सभी यात्री बाराबंकी से अयोध्या रामजन्म भूमि दर्शन कर ट्राली से अपने गृह जनपद बाराबंकी लौट रहें थे। तभी कैंट थाना क्षेत्र के अब्बू सराय मे सामने से आ रही बस से जा टकराई जिसमें ट्राली पर सवार जगन्नाथ पुत्र भभूति प्रसाद 58 वर्ष की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। जबकि सूरजलाल 70 धीरज चौहान 30, अवधेश  कुमार 32, कपिल वर्मा 28, वैजनाथ 65वर्ष निवासीगण वनारका पुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी का इलाज अयोध्या जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जनपद के कैंट कोतवाली क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए हैं। अयोध्या जिले की कैंट कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सहादतगंज अब्बू सराय के निकट बुधवार की सुबह करीब 3 बजे ट्राली में सवार होकर अयोध्या से बाराबंकी जा रहे श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्राली में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची ।108 एंबुलेंस की तीन गाडियों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से जख़्मी एक श्रद्धालु को लखनऊ रेफर किया गया जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। यह सभी यात्री बाराबंकी से अयोध्या रामजन्म भूमि दर्शन कर ट्राली से अपने गृह जनपद बाराबंकी लौट रहें थे। तभी कैंट थाना क्षेत्र के अब्बू सराय मे सामने से आ रही बस से जा टकराई जिसमें ट्राली पर सवार जगन्नाथ पुत्र भभूति प्रसाद 58 वर्ष की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। जबकि सूरजलाल 70 धीरज चौहान 30, अवधेश  कुमार 32, कपिल वर्मा 28, वैजनाथ 65वर्ष निवासीगण वनारका पुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी का इलाज अयोध्या जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं।

Leave a Comment