V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम (घुइसरनाथ) में शयन आरती में बाबा का रहा अद्भुत नजारा, भक्त हुए खुश

घुइसरनाथ, प्रतापगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम (घुइसरनाथ) मे शयन आरती में बाबा का रहा अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं की दिखी भारी- भरकम भीड़। बाबा धाम में महादेव की शयन आरती के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं का भव्य स्वरूप देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा इकट्ठा होने लगा।  सावन के दूसरे सोमवार को शयन आरती में श्रद्धालुओं की संख्या सैकडों में रही। श्रद्धालुओं ने शयन आरती के उपरांत बाबा के गर्भ गृह में जाकर आशीर्वाद प्राप्त करते देखे पाए गए। बाबा घुश्मेश्वरनाथ की जय, हर हर महादेव व विभिन्न प्रभु के नामों के साथ जयघोष हुआ। सभी अपने- अपने मनोकामना के लिए बाबा से प्रार्थना करते दिखे। वहीं मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि शयन आरती कर विश्व के कल्याणार्थ प्रार्थना करते दिखे। शिवभक्तों ने भी गर्भ गृह के बाहर शयन आरती में पंक्ति बद्ध तरीके से खड़े होकर आरती की। राम गिरि, अनिल गिरि, शीतला प्रसाद गिरि, प्रबंधक लाल बृजेश प्रताप सिंह, एडवोकेट अतुल मिश्र,संगम मिश्र, शिवाकांत पाण्डेय, पं. उपेंद्र मिश्र, राजेश मिश्र, एडवोकेट सुजीत तिवारी, संदीप गिरि, संजीव सिंह, प्रेमचंद्र यादव, अंजनी शर्मा, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र, एवं सैकड़ो भक्त आरती में सम्मिलित हुए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
घुइसरनाथ, प्रतापगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम (घुइसरनाथ) मे शयन आरती में बाबा का रहा अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं की दिखी भारी- भरकम भीड़। बाबा धाम में महादेव की शयन आरती के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं का भव्य स्वरूप देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा इकट्ठा होने लगा।  सावन के दूसरे सोमवार को शयन आरती में श्रद्धालुओं की संख्या सैकडों में रही। श्रद्धालुओं ने शयन आरती के उपरांत बाबा के गर्भ गृह में जाकर आशीर्वाद प्राप्त करते देखे पाए गए। बाबा घुश्मेश्वरनाथ की जय, हर हर महादेव व विभिन्न प्रभु के नामों के साथ जयघोष हुआ। सभी अपने- अपने मनोकामना के लिए बाबा से प्रार्थना करते दिखे। वहीं मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि शयन आरती कर विश्व के कल्याणार्थ प्रार्थना करते दिखे। शिवभक्तों ने भी गर्भ गृह के बाहर शयन आरती में पंक्ति बद्ध तरीके से खड़े होकर आरती की। राम गिरि, अनिल गिरि, शीतला प्रसाद गिरि, प्रबंधक लाल बृजेश प्रताप सिंह, एडवोकेट अतुल मिश्र,संगम मिश्र, शिवाकांत पाण्डेय, पं. उपेंद्र मिश्र, राजेश मिश्र, एडवोकेट सुजीत तिवारी, संदीप गिरि, संजीव सिंह, प्रेमचंद्र यादव, अंजनी शर्मा, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र, एवं सैकड़ो भक्त आरती में सम्मिलित हुए।

Leave a Comment