V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हरियाणा में कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाली श्वेता गुप्ता का राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

प्रतापगढ़ । यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा गोल्ड मेडल से नवाजी गई श्वेता गुप्ता का प्रतापगढ़ आगमन पर रेलवे स्टेशन, प्रतापगढ़ पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्रीराम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत हरियाणा में यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2022 को आयोजित किए गए चौथे यूथ गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में 14, 17, 19 एवं सीनियर वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत, हरियाणा का प्रतिनिधत्व करते हुए प्रथम आने वाली प्रतापगढ़ की श्वेता गुप्ता को दिनांक 25 जुलाई 2022 को गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किए जाने के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सुधीर चन्द्र केसरवानी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमदीप श्रीवास्तव, नगर विधिक सलाहकार शिव अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष यश केसरवानी के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र केसरवानी ने श्वेता गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि श्वेता की उपलब्धियों से समूचा जनपद आज गौरवान्वित हुआ है। उक्त अवसर पर अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा भी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा गोल्ड मेडल से नवाजी गई श्वेता गुप्ता का प्रतापगढ़ आगमन पर रेलवे स्टेशन, प्रतापगढ़ पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्रीराम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत हरियाणा में यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2022 को आयोजित किए गए चौथे यूथ गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में 14, 17, 19 एवं सीनियर वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत, हरियाणा का प्रतिनिधत्व करते हुए प्रथम आने वाली प्रतापगढ़ की श्वेता गुप्ता को दिनांक 25 जुलाई 2022 को गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किए जाने के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सुधीर चन्द्र केसरवानी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमदीप श्रीवास्तव, नगर विधिक सलाहकार शिव अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष यश केसरवानी के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र केसरवानी ने श्वेता गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि श्वेता की उपलब्धियों से समूचा जनपद आज गौरवान्वित हुआ है। उक्त अवसर पर अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment