लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। एक जुलाई को एक नाबालिग लड़की को दो युवक अपहरण कर ले गए थे। जहां बंधक बनाकर दुराचार किया गया। बाद में किशोरी को छोड दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मूल्हापुर निवासनीय एक महिला ने एक जुलाई को मऊआइमा थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को गांव एक युवक अपने मित्र के साथ मिल कर अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। जहां उसने बताया कि उसे बंधक बनाकर दुराचार किया गया। तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों छोटू उर्फ मोहन पुत्र विशुन ग्राम वीरापुर थाना सोरांव और संजय कुमार पुत्र पुरषोत्तम निवासी मूल्हापुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपहरण, दुराचार, बंधक बनाने, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































