कौशांबी। चरवा कोतवाली के चरवा खुर्द मोहल्ले में शनिवार की शाम पति और सास से विवाद करने के बाद बहू ने मायके से आये भाइयों के साथ मिलकर सास को पीट दिया। इससे महिला को काफी चोटें आईं।घायल महिला ने थाने जाकर बहू और उसके तीन भाइयों के खिलाफ मामले की तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है।
चरवा खुर्द मोहल्ले की मेड़िया देवी पत्नी स्व. रामसुमेर ने बताया कि शनिवार की शाम उसके बड़े बेटे प्रदीप कुमार और बहू लक्ष्मी देवी के बीच खाना खाने को लेकर विवाद चल रहा था।उसने जाकर दोनों के दरम्यान बीच बचाव करने का प्रयास किया।इस पर बहू पक्षपात का आरोप लगाकर उसके ऊपर आगबबूला हो गई। इसी दौरान बहू ने करारी कोतवाली के सहाब्दीपुर पवैया अपने मायके फोन करके तीन भाइयों को बुला लिया।आरोप है कि भाइयों ने चरवा पहुंचते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। सास के विरोध करने पर बहू ने भाइयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से महिला को काफी चोटें आईं।घायल महिला ने थाने जाकर बहू और उसके भाइयों के खिलाफ मामले की तहरीर दी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































