V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पैसा-मोबाइल वापस मांगने पर दुकानदार युवक को दे रहा धमकी

कौशाम्बी। चरवा कोतवाली इलाके के बड़ी मौली गांव में एक दुकानदार पैसा और मोबाइल युवक को वापस नहीं कर रहा रहा है। मांगने पर वह गाली गलौच कर युवक के साथ मारपीट पर आमादा हो रहा है। पीड़ित युवक ने पिता के साथ थाने जाकर मामले की तहरीर दी।तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है। चरवा के बड़ी मौली गांव निवासी रामपाल कोरी पुत्र बच्चूलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है।उसके अनुसार गांव के एक युवक ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखा है।उसके पुत्र शिवम ने एक साल पहले खराब एंड्रॉयड मोबाइल को दुरुस्त करने के लिए उसे 25 सौ रुपये दिया था।दुकानदार ने अभी तक उस मोबाइल को दुरुस्त कर वापस नहीं किया। पैसा और मोबाइल वापस मांगने पर वह कुछ दिनों तक टालमटोल करता रहा। अब वह गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो रहा है।वह पैसा और मोबाइल वापस नहीं देना चाहता। पीड़ित युवक ने पिता के साथ थाने जाकर दुकानदार के खिलाफ मामले की तहरीर दी।तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली इलाके के बड़ी मौली गांव में एक दुकानदार पैसा और मोबाइल युवक को वापस नहीं कर रहा रहा है। मांगने पर वह गाली गलौच कर युवक के साथ मारपीट पर आमादा हो रहा है। पीड़ित युवक ने पिता के साथ थाने जाकर मामले की तहरीर दी।तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है। चरवा के बड़ी मौली गांव निवासी रामपाल कोरी पुत्र बच्चूलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है।उसके अनुसार गांव के एक युवक ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखा है।उसके पुत्र शिवम ने एक साल पहले खराब एंड्रॉयड मोबाइल को दुरुस्त करने के लिए उसे 25 सौ रुपये दिया था।दुकानदार ने अभी तक उस मोबाइल को दुरुस्त कर वापस नहीं किया। पैसा और मोबाइल वापस मांगने पर वह कुछ दिनों तक टालमटोल करता रहा। अब वह गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो रहा है।वह पैसा और मोबाइल वापस नहीं देना चाहता। पीड़ित युवक ने पिता के साथ थाने जाकर दुकानदार के खिलाफ मामले की तहरीर दी।तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment