सरायअकिल, कौशाम्बी। सरायअकिल थाने के जरैनी गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मजदूर बाल-बाल बच गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर दुकानदार के खिलाफ नकली सीमेंट देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जरैनी गांव निवासी शुभम पाण्डेय ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा है। पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित एक दुकान से उसने छह जुलाई को सीमेंट खरीदी थी। उसी सीमेंट से उसने अपने छत की ढ़लाई कराई थी। शनिवार को छत की शटरिंग खुलवा रहा था। इसी दौरान शटरिंग हटते ही छत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे में मजदूर बाल-बाल बच गए। इससे मकान मालिक का काफी नुकसान हो गया। भुक्तभोगी ने दुकानदार पर नकली सीमेंट देने का आरोप लगाकर थाने जाकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ दुकानदार का कहना है कि सीमेंट कंपनी को मामले की सूचना दे दी गई है। इंजीनियरों से मामले की जांच कराई जाएगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































