V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

रानीगंज। पांच दिन पूर्व फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली गाँव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की हत्या कर शव फेकें जाने के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा ना किये जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी ब्यक्त की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के चलते आरोपियों की अभी तक गिरफ़्तारी नही हो सकी और पीड़ित परिवार न्याय की तलाश में भटक रहा है। घटना 16 जुलाई नाथ का पूरा ( मसौली ) निवासी राम बहादुर यादव किसी कार्यवश घर से बाहर गया था कि उक्त गाँव के ही विपक्षी सूरज, कुमार, नीरज कुमार व दीपक कुमार उसके घर पहुंचे और राम बहादुर के पुत्र अनुज कुमार (17) को जबरन अपने साथ उठा ले गए। राम बहादुर जब देर शाम घर पहुंचा तो परिजनों ने जानकारी दी और विपक्षी के घर पूंछताछ करने उसकी पत्नी गयी तो उसको मोबाइल पकड़ा दिया गया और धमकी देकर वापस भेज दिया। राम बहादुर ने घटना की सुचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आकर पूंछताछ कर चली गयी और उसके बेटे के बारे में कोई जानकारी नही मिली। अगले दिन सुबह अचानक सूचना मिली कि उसके बेटा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि विपक्षीयों ने उसके बेटे की हत्याकर शव ट्रैक पर फेंक दिया। इस सम्बन्ध में नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्जकर लिया किन्तु अभी तक स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने से परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी ब्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रानीगंज। पांच दिन पूर्व फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली गाँव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की हत्या कर शव फेकें जाने के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा ना किये जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी ब्यक्त की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के चलते आरोपियों की अभी तक गिरफ़्तारी नही हो सकी और पीड़ित परिवार न्याय की तलाश में भटक रहा है। घटना 16 जुलाई नाथ का पूरा ( मसौली ) निवासी राम बहादुर यादव किसी कार्यवश घर से बाहर गया था कि उक्त गाँव के ही विपक्षी सूरज, कुमार, नीरज कुमार व दीपक कुमार उसके घर पहुंचे और राम बहादुर के पुत्र अनुज कुमार (17) को जबरन अपने साथ उठा ले गए। राम बहादुर जब देर शाम घर पहुंचा तो परिजनों ने जानकारी दी और विपक्षी के घर पूंछताछ करने उसकी पत्नी गयी तो उसको मोबाइल पकड़ा दिया गया और धमकी देकर वापस भेज दिया। राम बहादुर ने घटना की सुचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आकर पूंछताछ कर चली गयी और उसके बेटे के बारे में कोई जानकारी नही मिली। अगले दिन सुबह अचानक सूचना मिली कि उसके बेटा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि विपक्षीयों ने उसके बेटे की हत्याकर शव ट्रैक पर फेंक दिया। इस सम्बन्ध में नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्जकर लिया किन्तु अभी तक स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने से परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी ब्याप्त है।

Leave a Comment