बोलेरो की टक्कर से जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता की मौत
कौशाम्बी (नि.सं.)। थाना सैनी अंतर्गत जीटी रोड स्थित केसरिया चैराहा पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केसरिया निवासी बब्लू कुशवाहा 30 पुत्र नत्थूलाल कुशवाहा जन अधिकार पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। वह आज पैदल केसरिया चैराहा की तरफ जा रहा था। उसी समय केसरिया चैरहा पर तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए कसिा स्थित नवजीवन हास्पिटल ले गए। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी के अलावा दो बेटी एवं एक बेटा है। उसका पिता नत्थू लाल टीवी का मरीज है। परिवार काफी गरीब है। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है। उधर उसकी शव यात्रा में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र सेन पाल, प्रदेश महासचिव लाखन सिंह, राज पासी, प्रदेश महासचिव राजेश कुशवाहा तथा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।