V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गौशाला में 120 गो वर्षों के लिए चारा मिल रहा मात्र 40 का

कौशांबी । सरसँवा  विकास खंड क्षेत्र के पूरब सरावा गांव में स्थित गौशाला में बंद 120 गोवंशो के लिए विभाग द्वारा मात्र 40 गोवंशो का चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि ठा0 मनोज सिंह ने बताया कि गांव के किसानों की फसलों की रक्षा के लिए उनके द्वारा गौशाला निर्माण के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। मौजूदा समय गौशाला का निर्माण प्रगति पर है। गौशाला में ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्र में घूम रहे 120 गोवँशो को रखा गया है। परंतु विभाग द्वारा मात्र 40 गोवंशो हेतु चारा की व्यवस्था कराई जा रही है ।जिसके चलते गौशाला में बंद अन्य पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा गौशाला में बंद 120 जानवरों के चारा की व्यवस्था हेतु विभाग से मांग की गई है, परंतु विभाग द्वारा अभी तक इस संदर्भ में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे गौशाला में 40 संख्या के अलावा बंद अन्य गोवंशो को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने  पशु चिकित्सा अधिकारी से 120 गोवंशो  हेतु चारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कौशांबी । सरसँवा  विकास खंड क्षेत्र के पूरब सरावा गांव में स्थित गौशाला में बंद 120 गोवंशो के लिए विभाग द्वारा मात्र 40 गोवंशो का चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि ठा0 मनोज सिंह ने बताया कि गांव के किसानों की फसलों की रक्षा के लिए उनके द्वारा गौशाला निर्माण के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। मौजूदा समय गौशाला का निर्माण प्रगति पर है। गौशाला में ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्र में घूम रहे 120 गोवँशो को रखा गया है। परंतु विभाग द्वारा मात्र 40 गोवंशो हेतु चारा की व्यवस्था कराई जा रही है ।जिसके चलते गौशाला में बंद अन्य पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा गौशाला में बंद 120 जानवरों के चारा की व्यवस्था हेतु विभाग से मांग की गई है, परंतु विभाग द्वारा अभी तक इस संदर्भ में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे गौशाला में 40 संख्या के अलावा बंद अन्य गोवंशो को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने  पशु चिकित्सा अधिकारी से 120 गोवंशो  हेतु चारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

Leave a Comment