V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसानो की समस्याओं का प्राथमिकता पर किया जाय निस्तारण-सुजीत कुमार

सिंचाई हेतु  पानी उपलब्ध कराने को डीएम ने दिया निर्देश
कौशाम्बी।  बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मौजूद अफसरों को साफ निर्देशित करते हुए कहा कि किसान समस्याओं के निस्तारण में हीलाहलाली न बरती जाए। इतना ही नहीं उन्होंने पर्याप्त तरीके से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में किसानों द्वारा बताया गया कि वर्षा न होने के कारण धान की रोपाई सिंचाई में समस्या आ रही हैं, इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि किशनपुर पम्प नहर के सभी पम्प संचालित हैं तथा निचली गंगा नहर, प्रखण्ड फतेहपुर, सिंचाई खण्ड फतेहपुर में बैराज से 50 से 60 प्रतिशत ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए सभी नहरों को संचालित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जे.ई क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आ रही समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे किसानों को सिंचाई करने में कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर आदि खराब होने पर तत्काल ठीक कराया जाय तथा पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने किसानों की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि गौशालाओं से गोवंशों को छोड़ने की शिकायत न आने पाये। उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी से कहा कि फसल क्षति होने पर किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किसानों से सहभागिता योजना के तहत गोवंशों को लेने का आग्रह किया। बैठक में कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा द्वारा किसानों को मौसम प्रतिकूल होने के कारण धान की रोपाई में आ रही समस्याओं का समाधान, जल प्रबन्धन, उर्वरक प्रबन्धन एवं फसलों को रोग से बचाने हेतु उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि जो किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहें हैं वे ज्वार, बाजरा व अरहर आदि की बुआई कर सकतें हैं।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सिंचाई हेतु  पानी उपलब्ध कराने को डीएम ने दिया निर्देश
कौशाम्बी।  बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मौजूद अफसरों को साफ निर्देशित करते हुए कहा कि किसान समस्याओं के निस्तारण में हीलाहलाली न बरती जाए। इतना ही नहीं उन्होंने पर्याप्त तरीके से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में किसानों द्वारा बताया गया कि वर्षा न होने के कारण धान की रोपाई सिंचाई में समस्या आ रही हैं, इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि किशनपुर पम्प नहर के सभी पम्प संचालित हैं तथा निचली गंगा नहर, प्रखण्ड फतेहपुर, सिंचाई खण्ड फतेहपुर में बैराज से 50 से 60 प्रतिशत ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए सभी नहरों को संचालित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जे.ई क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आ रही समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे किसानों को सिंचाई करने में कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर आदि खराब होने पर तत्काल ठीक कराया जाय तथा पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने किसानों की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि गौशालाओं से गोवंशों को छोड़ने की शिकायत न आने पाये। उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी से कहा कि फसल क्षति होने पर किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किसानों से सहभागिता योजना के तहत गोवंशों को लेने का आग्रह किया। बैठक में कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा द्वारा किसानों को मौसम प्रतिकूल होने के कारण धान की रोपाई में आ रही समस्याओं का समाधान, जल प्रबन्धन, उर्वरक प्रबन्धन एवं फसलों को रोग से बचाने हेतु उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि जो किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहें हैं वे ज्वार, बाजरा व अरहर आदि की बुआई कर सकतें हैं।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment