V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

झमाझम बारिस ने गीला किया किसानों का सूखा चोला

दोपहर बाद हुई बरसात ने दी किसानों की राहत की सांस
कौशाम्बी। बुधवार दोपहर बाद तीन बजे से झमाझम वर्षा ने किसानों के सूखे चोला को गीला कर दिया। वर्षा देख जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं भीषण गर्मी से भी जनजीवन ने राहत महसूस किया। हालांकि शुरू हुई वर्षा शाम तक रिमझिम होती रही। ऐसे में यदि मानसून का रूख इसी तरह बनता रहा तो  किसान धान की रोपाई आसानी से कर सकेंगे।
 आषाढ माह में मौसम का रूख देख-देख किसान जहां परेशान थे, वहीं बढ़े तापमान को लेकर भीषण गर्मी जनजीवन को बेहाल कर रखी थी। बुधवार को तकरीबन तीन बजे से मौसम ने एकाएक मिजाम बदला तो तकरीबन दो घंटे बरसात होती रही। हालांकि इसके बाद भी बूंदी टूटी नहीं जो शाम तक गिरती रही। बरसात के बाद किसानों ने बताया कि यदि इसी तरह मानसून रहा तो धान की रोपाई में दिक्कत नहीं होगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दोपहर बाद हुई बरसात ने दी किसानों की राहत की सांस
कौशाम्बी। बुधवार दोपहर बाद तीन बजे से झमाझम वर्षा ने किसानों के सूखे चोला को गीला कर दिया। वर्षा देख जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं भीषण गर्मी से भी जनजीवन ने राहत महसूस किया। हालांकि शुरू हुई वर्षा शाम तक रिमझिम होती रही। ऐसे में यदि मानसून का रूख इसी तरह बनता रहा तो  किसान धान की रोपाई आसानी से कर सकेंगे।
 आषाढ माह में मौसम का रूख देख-देख किसान जहां परेशान थे, वहीं बढ़े तापमान को लेकर भीषण गर्मी जनजीवन को बेहाल कर रखी थी। बुधवार को तकरीबन तीन बजे से मौसम ने एकाएक मिजाम बदला तो तकरीबन दो घंटे बरसात होती रही। हालांकि इसके बाद भी बूंदी टूटी नहीं जो शाम तक गिरती रही। बरसात के बाद किसानों ने बताया कि यदि इसी तरह मानसून रहा तो धान की रोपाई में दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Comment