कौशाम्बी। खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार गुप्ता ने सरसँवा क्षेत्र समस्त प्रधानाध्यापको के साथ एक आवश्यक बैठके की ।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सभी ए आर पी द्वारा निपुण भारत एवं उनकी प्राप्ति की रणनीति पर चर्चा की एवं लक्ष्य निर्धारित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सरसँवा प्रमोद कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त प्रधानाध्यापकों की जमकर क्लास ली। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अपने अपने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता पर सुधार लाएं ,साथ ही बच्चों के मध्यान्ह भोजन में किसी भी प्रकार की अनियमितता ना बरती जाए ।विद्यालय में साफ-सफाई ,शौचालय की व्यवस्था सही तरीके से सुव्यवस्थित की जाए। सभी प्रधानाध्यापक समय से विद्यालय पहुंचकर पठन-पाठन का कार्य करें व कराए अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए लापरवाह प्रधानाध्यापक तैयार रहें। खंड शिक्षा अधिकारी ने बैठक में उपस्थित कई प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार भी लगाई। इस मौके पर पांचों ए आर पी उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































