V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नहर रोड की सरकारी जमीन पर फिर हो रहा कब्जा

 कौशाम्बी।  मुख्यालय में नहर रोड की तरफ सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बीते एक महीने से पक्का निर्माण हो रहा है निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन सिराथू तहसील के अधिकारी अवैध निर्माण रोकने नहीं पहुंचे हैं जिससे जनपद मुख्यालय की बेशकीमती जमीन पर बेखौफ तरीके से माफियाओं ने कब्जा कर लिया है लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर खाली कराए जाने की मांग डीएम से की है गौरतलब है कि जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नहर रोड की जमीन सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं जिससे मंझनपुर तहसील से कोई वास्ता नहीं होता और जनपद मुख्यालय मंझनपुर का नाम आते ही सिराथू तहसील प्रशासन भी यह सोच कर कार्यवाही नहीं कर पाता कि यह मामला मंझनपुर तहसील का है 2 तहसीलों के बीच फंसी जमीन पर माफियाओं की नजर लगी है पुराने सीएमओ ऑफिस के चहारदीवारी से सटी कीमती जमीन पर 1 महीने से माफियाओं ने कब्जा शुरू कर दिया है पक्का निर्माण हो रहा है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है जनपद न्यायालय और श्रमिक कार्यालय को सरकारी जमीन आवंटित करने के बाद दोनों कार्यालय के बीच सरकारी जमीन शेष रह गई थी इस खाली पड़ी सरकारी जमीन पर बीते एक महीने से कब्जा कर पक्के भवन बनाया गया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी तक यह जानकारी नहीं पहुंच सकी है जनपद मुख्यालय में सिराथू तहसील क्षेत्र की जमीनों में बेखौफ तरीके से कब्जे के मामले में तहसील प्रशासन अनजान रह गया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध बताई जाती है ।इलाके के लोगों ने अवैध कब्जे पर कार्यवाही किए जाने की मांग डीएम से की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 कौशाम्बी।  मुख्यालय में नहर रोड की तरफ सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बीते एक महीने से पक्का निर्माण हो रहा है निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन सिराथू तहसील के अधिकारी अवैध निर्माण रोकने नहीं पहुंचे हैं जिससे जनपद मुख्यालय की बेशकीमती जमीन पर बेखौफ तरीके से माफियाओं ने कब्जा कर लिया है लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर खाली कराए जाने की मांग डीएम से की है गौरतलब है कि जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नहर रोड की जमीन सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं जिससे मंझनपुर तहसील से कोई वास्ता नहीं होता और जनपद मुख्यालय मंझनपुर का नाम आते ही सिराथू तहसील प्रशासन भी यह सोच कर कार्यवाही नहीं कर पाता कि यह मामला मंझनपुर तहसील का है 2 तहसीलों के बीच फंसी जमीन पर माफियाओं की नजर लगी है पुराने सीएमओ ऑफिस के चहारदीवारी से सटी कीमती जमीन पर 1 महीने से माफियाओं ने कब्जा शुरू कर दिया है पक्का निर्माण हो रहा है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है जनपद न्यायालय और श्रमिक कार्यालय को सरकारी जमीन आवंटित करने के बाद दोनों कार्यालय के बीच सरकारी जमीन शेष रह गई थी इस खाली पड़ी सरकारी जमीन पर बीते एक महीने से कब्जा कर पक्के भवन बनाया गया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी तक यह जानकारी नहीं पहुंच सकी है जनपद मुख्यालय में सिराथू तहसील क्षेत्र की जमीनों में बेखौफ तरीके से कब्जे के मामले में तहसील प्रशासन अनजान रह गया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध बताई जाती है ।इलाके के लोगों ने अवैध कब्जे पर कार्यवाही किए जाने की मांग डीएम से की है।

Leave a Comment