V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर गंभीर

 कौशांबी । सिराथू इलाके  कड़ा धाम कोतवाली अंतर्गत देवीगंज बाजार के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में युवक घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। उधर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो जाने में कामयाब रहा। आसपास रहे लोगों ने आनन-फानन कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती करा दिया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे।    कोतवाली क्षेत्र के नसैनी गांव निवासी संदीप कुमार पटेल सोमवार को किसी काम से बाइक में सवार होकर देवीगंज बाजार गया हुआ था। कहा जा रहा है कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। संदीप घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा । हालांकि आसपास रहे लोगों ने आनन फानन हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया,उधर घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो जाने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी अस्पताल में भर्ती करा कर हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दिया।  रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 कौशांबी । सिराथू इलाके  कड़ा धाम कोतवाली अंतर्गत देवीगंज बाजार के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में युवक घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। उधर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो जाने में कामयाब रहा। आसपास रहे लोगों ने आनन-फानन कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती करा दिया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे।    कोतवाली क्षेत्र के नसैनी गांव निवासी संदीप कुमार पटेल सोमवार को किसी काम से बाइक में सवार होकर देवीगंज बाजार गया हुआ था। कहा जा रहा है कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। संदीप घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा । हालांकि आसपास रहे लोगों ने आनन फानन हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया,उधर घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो जाने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी अस्पताल में भर्ती करा कर हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दिया।  रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

Leave a Comment