द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने के पश्चात भाजपाई मनाएंगे उत्साह उत्सव का पर्व
कोरोना वैक्सीन का 200 करोड़ का डोज पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार
प्रयागराज। भाजपा सिविल लाइन कार्यालय में अनुसूचित वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आजादी के बाद वास्तव में अब योग्य व्यक्तियों के साथ न्याय हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंदर सामाजिक समरसता का भाव जागृत हो रहा है। आज सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर सामाजिक न्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी वनवासी क्षेत्र में लोगों की सेवा करते हुए अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर आदिवासी, वनवासी, गिरिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विजयी होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा 22 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक उत्साह उत्सव का पर्व मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर और संचालन श्याम चंद्र हेला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, अजय कुमार, दिनेश पासी, संजय पासी, हरीश चंद्र गौतम, राज हेला, राजकुमार भारतीय, अनिल भारतीय, हरीश पासवान, पवन कुमार आदि अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































