सुलतानपुर । मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार सोमवार को सायं 4 बजे जनपद न्यायालय सुलतानपुर के मीटिंग हाल में श्री इन्तेखाब आलम मा0 प्रभारी जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर के निर्देशन में समस्त सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं मजिस्ट्रेट तथा समस्त सिविल जज जूनियर डिविजन स्तर के न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में श्री त्रिभुवन नाथ पासवान, मा0 अपर सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत सुलतानपुर बटेश्वर कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर एवं अन्य समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में श्री त्रिभुवन नाथ पासवान, मा0 अपर सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत सुलतानपुर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण को मा0 नोडल अधिकारी द्वारा 13 अगस्त, 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को जरिए सुलह समझौता निस्तारित कराये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत कराये जाने तथा तामीला के बावत् अधिकारीगण को निर्देशित किया गया तथा न्यायिक अधिकारीगण को प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग/कर्मचारी द्वारा उक्त लोक अदालत के सम्बन्ध में कार्यवाही किये जाने तथा उक्त के सम्बन्ध में शिथिलता बरते जाने के सन्दर्भ में अवगत कराने हेतु आदेशित किया गया, जिससे उक्त विभाग के उच्चाधिकारियों को उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही के सम्बन्ध में संदर्भित किया जा सके। बैठक में श्री बटेश्वर कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर द्वारा बताया गया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक कुल 10,165 वाद नियत किया जा चुका है तथा लोक अदालत के सम्बन्ध में प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों की बैठक समय-समय पर आयोजित किये जाने का ब्यौरा दिया गया। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें