V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सुल्तानपुर में ईद-ए ग़दीर के मौके पर हुआ रक्तदान

ग्लोबल हुसैनी मिशन के बैनर तले 18 युवाओं ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर। ईद-ए ग़दीर के मौके पर आज सुल्तानपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ग्लोबल हुसैनी मिशन के बैनर तले ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। मिशन के तत्वाधान में 15 युवाओं ने ब्लड डोनेशन किया। मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अली इमाम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन में जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी, मोहम्मद जमा उर्फ अली, इकरार हैदर, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद सैफ, आस मोहम्मद, सैफ अली खान, कमर अब्बास, परवेज अहमद, मोहम्मद राशिद, शुभम, अनुराग विपिन आदि ने रक्तदान किया है। ब्लड बैंक के इंचार्ज केके मिश्रा मौजूद थे। मिशन के जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी ने बताया कि सन 11 हिजरी को ईद-उल अजहा के दिन मक्के में ग़दीर के मैदान में हजरत अली की वेलायत का ऐलान हुआ था। इसी दिन अल्लाह ने दीने इस्लाम को मोकम्मल किया था और नेमतें तमाम किया था। उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद ने इसी दिन कहा था जिस जिसका मैं मौला हूं उसके अली मौला हैं। जिसने अली की वेलायत को कबूल नहीं किया उसके ईमान लाने और इबादत करने से कोई फायदा नहीं। अमन ने बताया कि हजरत अली की 63 साल की पूरी जिंदगी इंसानियत और गरीबों की मदद में कटी है। ऐसे में हम सब अगर उनके मानने वाले हैं तो हमें नेक कामों में आगे आना होगा। अमन ने बताया कि ग़दीर के ही मौके पर गाज़ीपुर में एक परिवार को घर बनवाने के लिए 10 हजार रुपए की मदद भी की गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
ग्लोबल हुसैनी मिशन के बैनर तले 18 युवाओं ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर। ईद-ए ग़दीर के मौके पर आज सुल्तानपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ग्लोबल हुसैनी मिशन के बैनर तले ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। मिशन के तत्वाधान में 15 युवाओं ने ब्लड डोनेशन किया। मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अली इमाम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन में जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी, मोहम्मद जमा उर्फ अली, इकरार हैदर, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद सैफ, आस मोहम्मद, सैफ अली खान, कमर अब्बास, परवेज अहमद, मोहम्मद राशिद, शुभम, अनुराग विपिन आदि ने रक्तदान किया है। ब्लड बैंक के इंचार्ज केके मिश्रा मौजूद थे। मिशन के जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी ने बताया कि सन 11 हिजरी को ईद-उल अजहा के दिन मक्के में ग़दीर के मैदान में हजरत अली की वेलायत का ऐलान हुआ था। इसी दिन अल्लाह ने दीने इस्लाम को मोकम्मल किया था और नेमतें तमाम किया था। उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद ने इसी दिन कहा था जिस जिसका मैं मौला हूं उसके अली मौला हैं। जिसने अली की वेलायत को कबूल नहीं किया उसके ईमान लाने और इबादत करने से कोई फायदा नहीं। अमन ने बताया कि हजरत अली की 63 साल की पूरी जिंदगी इंसानियत और गरीबों की मदद में कटी है। ऐसे में हम सब अगर उनके मानने वाले हैं तो हमें नेक कामों में आगे आना होगा। अमन ने बताया कि ग़दीर के ही मौके पर गाज़ीपुर में एक परिवार को घर बनवाने के लिए 10 हजार रुपए की मदद भी की गई।

Leave a Comment