V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संचालक मण्डल प्रबन्ध समिति को लेकर निर्णय पर जतायी गई खुशी

लालगंज, प्रतापगढ़। पहाडपुर स्थित भगवानदीन दुबे इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति को लेकर हाईकोर्ट द्वारा वर्तमान संचालक मण्डल एवं प्रबन्ध समिति की बैधता को लेकर दिये गये निर्णय पर खुशी जतायी गयी है। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डा. सौरभ मिश्र ने बताया कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पिछले वर्ष 2001 में एसडीएम लालगंज द्वारा अपने क्षेत्राधिकार से बाहर मौजूदा प्रबन्ध समिति व संचालक मण्डल को लेकर विपरीत आदेश पारित कर दिया था। हाईकोर्ट की बेंच ने पिछली छः जुलाई को दिये गये निर्णय मे एसडीएम के आदेश को गलत करार देते हुए मौजूदा प्रबन्ध समिति की वैधता विधिसंगत ठहराया है। कोर्ट के निर्णय की यहां जानकारी होने पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, प्रबंधक संजीव शुक्ल, यमुना प्रसाद मिश्र, सुनील शुक्ल, कृष्णानंद तिवारी आदि ने प्रसन्नता जतायी है। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। पहाडपुर स्थित भगवानदीन दुबे इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति को लेकर हाईकोर्ट द्वारा वर्तमान संचालक मण्डल एवं प्रबन्ध समिति की बैधता को लेकर दिये गये निर्णय पर खुशी जतायी गयी है। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डा. सौरभ मिश्र ने बताया कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पिछले वर्ष 2001 में एसडीएम लालगंज द्वारा अपने क्षेत्राधिकार से बाहर मौजूदा प्रबन्ध समिति व संचालक मण्डल को लेकर विपरीत आदेश पारित कर दिया था। हाईकोर्ट की बेंच ने पिछली छः जुलाई को दिये गये निर्णय मे एसडीएम के आदेश को गलत करार देते हुए मौजूदा प्रबन्ध समिति की वैधता विधिसंगत ठहराया है। कोर्ट के निर्णय की यहां जानकारी होने पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, प्रबंधक संजीव शुक्ल, यमुना प्रसाद मिश्र, सुनील शुक्ल, कृष्णानंद तिवारी आदि ने प्रसन्नता जतायी है। 

Leave a Comment