आरपीएफ और बच्चा बैंक ने स्टाल लगाकर यात्रियों की जल सेवा की
प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आरपीएफ और बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के संयुक्त प्रयास से जल सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ और स्टॉल लगाकर यात्रियों को मीठा शर्बत पिलाया गया। चिलचिलाती धूप और गरमी से बेहाल यात्रियों ने जल पीने के बाद कार्यक्रम की सराहना की। आजादी अमृत महोत्सव को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों में काफी उत्साह है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त लखनऊ मण्डल के निर्देश पर समय समय पर कोई न कोई कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हो रहा हैं। अभी कुछ दिन पहले जल सेवा और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें आरपीएफ के जवानों ने तीन किलोमीटर की दौड़ की थी। रविवार को भी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसमें आरपीएफ इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा की अगुवाई में कई ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों को शर्बत पिलाया गया। इस पुनीत कार्य में बच्चा बैंक हिस्सा बना। इसके लिए ग्रुप के सहयोगी भरत यादव ने आरपीएफ के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आरपीएफ के जवान रविंद्र यादव और उनकी टीम में सेवा भाव का जज्बा इस कदर था कि लोग डिब्बे के अंदर बैठे यात्रियों के पास जाकर शर्बत पिला रहे थे। यात्रियों को भय था कि नीचे उतरने पर उनकी ट्रेन न छूट जाय। इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में चल रहा है। आगे जो भी कार्यक्रम होगें। उनको भी संपन्न कराया जाएगा। सहयोग के लिए उन्होंने बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन जवान रविंद्र यादव ने किया। इस मौके पर हिमांशु, साहिल, निखिल, नितेश और सत्यम की सक्रिय भूमिका रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































