V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महाधिवक्ता कार्यालय की बिल्डिंग में भीषण आग

हजारों फाइलें स्वाहा, अट्ठारह दमकलों के साथ सेना और एयरफोर्स के जवानों ने मिलकर बुझाई आग
प्रतापगढ़ और कौशांबी से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
प्रयागराज। प्रयागराज में महाधिवक्ता कार्यालय अंबेडकर भवन में रविवार को प्रातः भवन के 6, 7, 8 एवं 9 वे तल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का कार्य कर रही है।  6, 7, 8 फ्लोर पर लगी आग को बुझा लिया गया है तथा 9 वे तल पर लगी आग को बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के के पास महाधिवक्ता बिल्डिंग के पांचवीं माले में सबसे पहले आग लगी, जिसने धीरे-धीरे 6,7,8, और 9वीं तल को चपेट में ले लिया। अब करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, फिर भी अभी भी धुआं उठ रहा है। आग को बुझाने में प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़ और कौशाम्बी की दमकल की गाड़ियों के साथ सेना और पावर प्लांट की फायर टेंडर्स को बुलाया गया। वहीं दो फायरकर्मी भी आग को बुझाने की कवायद में घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, फायर ब्रिगेड एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी देखरेख में आग को बुझाने का कार्य करा रहे हैं। यूपी का महाधिवक्ता भवन भीम राव अम्बेडकर भवन के नाम से है। जो इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित है। आज सुबह कुछ लोग मार्निंग वाक के लिए निकले थे, उन लोगों ने भवन के 5वें मंजिल से धूआं उठते देखा तो पास में ही तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। देखते-देखते तेजी से आग 6,7, 8 और 9वीं मंजिल तक फैलने लगी। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और उच्च अधिकारियों को दी। आग की लपटे इतनी तेजी से फैल रही थी कि उन पर काबू पाने के लिए 6 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां लगी है। इस दौरान दो फायरकर्मी अमित यादव और पवनेश यादव का आग को बुझाने में कवायद करने के दौरान घायल हो गए। घायल पवनेश ने बताया कि बिल्डिंग की खिड़की को तोड़ने के दौरान हाथ में कांच लग गया। जिससे हाथ चोटें आयीं है। अंदर धुआं इतना ज्यादा है कि सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए हाईकोर्ट स्थित फ्लाईओवर से पानी की बौझार डाली जा रही है। एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि सुबह 5.30 बजे आग की सूचना मिली। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ और कौशाम्बी से भी दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आर्मी, एयर फोर्स और पॉवर प्लांट के फायर टेंडर्स को लगाया गया है। फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। सबसे पहले पांचवे फ्लोर पर आग की सूचना थी, पांचवी, छठवें और सातवें फ्लोर की आग पर काबू कर लिया गया है। 8वीं और 9वीं तल पर आग बुझाने का काम चल रहा है। जल्द इस पर भी काबू पा लिया जाएगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट के निकट महाधिवक्‍ता कार्यालय भवन में आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए 18 दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। यही नहीं, सेना और एयरफोर्स की भी मदद लेनी पड़ी। सेना व एयरफोर्स के जवान भी आग बुझाने में जुटे रहे। महाधिवक्‍ता भवन जाने वाले मार्गों को पुलिस ने रोक दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के महाधिवक्‍ता कार्यालय भवन (बाबा साहब डाक्‍टर भीमराव अंबेडकर) में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आग की लपटें उठीं तो हड़कंप मच गया था। बिल्डिंग के पांचवें, छठें और सातवें मंजिल में लगी आग पर काबू पाने के लिए पहले जिले के अग्निशमन विभाग की टीम लगी रही। आग जब बेकाबू होती चली गई तो सेना और एयरफोर्स के जवानों को बुलाया गया। पावर प्लांट के साथ ही कौशांबी और प्रतापगढ़ के भी फायर ब्रिगेड के वाहनों व कर्मियों को बुलाया गया। 11 बजे तक पाचवें और छठवें तल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया था, जबकि सातवें तल पर लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 18 दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। आग किन कारणों से लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उनका कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment