V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

केपी इंटर कॉलेज में मेघावी छात्रों का हुआ सम्मान

पुनर्निर्मित प्रधानाचार्य कक्ष का हुआ उद्घाटन
प्रयागराज। अपनी मातृ संस्था कायस्थ पाठशाला के 150 वें वर्ष पर के. पी. इंटर कालेज प्रयागराज में आज पुनर्निर्मित प्रधानाचार्य कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला न्यास के अध्यक्ष चौ.जितेन्द्र नाथ सिंह द्वारा शिलालेख का अनावरण एवं फीता काटकर   किया गया। कायस्थ पाठशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौ. राघवेन्द्र नाथ सिंह, महामंत्री एस. डी. कौटिल्य, विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ. सुधा प्रकाश, उपाध्यक्ष वित्त अरुण कुमार, अति. सचिव प्रदीप सिन्हा सहित कालेज प्रबंधसमिति के अनेक सदस्य, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी अवसर पर इस वर्ष  हाई स्कूल एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र जय कृष्ण निषाद (514/600) एवं विजय पाल यादव (416/500) सहित अन्य 9 सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि चौ.जितेंद्र नाथ सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से  सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चौ. जितेन्द्र नाथ सिंह ने प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अन्य छात्रों को भी अपने इन प्रतिभाशाली छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय परिवार द्वारा इसी अवसर पर 30 जून 2022 को अपने  अवकाश प्राप्त साथी सहायक लिपिक दिनेश प्रताप सिंह को  विदाई दी गयी।कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री सिंह के साथ सेवाकाल  से जुड़ी हुई मधुर यादें साझा कीं। मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्रधानाचार्य ने उन्हें अंग वस्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं । समारोह का संचालन खेल प्रवक्ता श्री उमेश खरे तथा अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पुनर्निर्मित प्रधानाचार्य कक्ष का हुआ उद्घाटन
प्रयागराज। अपनी मातृ संस्था कायस्थ पाठशाला के 150 वें वर्ष पर के. पी. इंटर कालेज प्रयागराज में आज पुनर्निर्मित प्रधानाचार्य कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला न्यास के अध्यक्ष चौ.जितेन्द्र नाथ सिंह द्वारा शिलालेख का अनावरण एवं फीता काटकर   किया गया। कायस्थ पाठशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौ. राघवेन्द्र नाथ सिंह, महामंत्री एस. डी. कौटिल्य, विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ. सुधा प्रकाश, उपाध्यक्ष वित्त अरुण कुमार, अति. सचिव प्रदीप सिन्हा सहित कालेज प्रबंधसमिति के अनेक सदस्य, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी अवसर पर इस वर्ष  हाई स्कूल एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र जय कृष्ण निषाद (514/600) एवं विजय पाल यादव (416/500) सहित अन्य 9 सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि चौ.जितेंद्र नाथ सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से  सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चौ. जितेन्द्र नाथ सिंह ने प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अन्य छात्रों को भी अपने इन प्रतिभाशाली छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय परिवार द्वारा इसी अवसर पर 30 जून 2022 को अपने  अवकाश प्राप्त साथी सहायक लिपिक दिनेश प्रताप सिंह को  विदाई दी गयी।कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री सिंह के साथ सेवाकाल  से जुड़ी हुई मधुर यादें साझा कीं। मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्रधानाचार्य ने उन्हें अंग वस्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं । समारोह का संचालन खेल प्रवक्ता श्री उमेश खरे तथा अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने किया।

Leave a Comment