जलस्तर नीचे खिसक जाने से हैंडपंप भी देने लगे धोखा
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। बरसात न होने से किसान परेशान हैं।कम वर्षा के कारण जहाँ किसानों की धान की फसल सूख रही है वहीं कई गांवों में नल भी पानी देना कम कर दिया है।किसानों की मानें तो होलागढ़ क्षेत्र में जहां मेघ भगवान नाराज हैं वहीं विद्युत विभाग औऱ सिंचाई विभाग भी चुप्पी साध रखा है। दर्जनों किसानों ने किसी तरह धन की अगेती फसल तो लगा लिया मगर विजली न आने और कम वोल्टेज के कारण धान की सिंचाई नही कर पा रहे हैं।ग्राम पंचायत बभनपुर के कई किसानों के धान की फसल पानी के अभाव में सूखती जा रही है। विद्युत विभाग, सिचाई विभाग और प्रशासन समय रहते न चेते तो किसानों के सामने भुखमरी जैसी हाल हो सकती है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































