V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हक के लिए संघर्ष ही मेरी पहचान है-अनीस

अनीस मिश्र बने मनरेगा महासंघ के अध्यक्ष
व्यापार मण्डल द्वारा मेजारोड में किया गया स्वागत
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। किसी भी संगठन में निष्ठा से मुकाम मिलता है और हक के लिए किए गए संघर्ष से मंजिल और सम्मान दोनो प्राप्त किये जा सकते हैं। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस मिश्र को उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए मनरेगा महासंघ ने उन्हें प्रयागराज जनपद के अध्यक्ष मनोनीत किया है।ब्यापार मण्डल मेजा की टीम ने मेजारोड में उनका भव्य स्वागत किया है। प्रयागराज के विकास भवन में मनरेगा महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश मनरेगा संघ इकाई प्रयागराज का गठन रविवार को किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मेजा तहसील क्षेत्र के वेदौली गांव के रोजगार सेवक अनीश कुमार मिश्र को प्रयागराज जनपद के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।वर्तमान में वह रोजगार सेवक संघ के भी जिलाध्यक्ष हैं। मनरेगा महासंघ ने उदयवीर सिंह यादव को महामंत्री मनोनीत किया है।मनोनयन पर सहयोगियों और क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी अध्यक्ष व महामंत्री को बधाई दी है। दायित्व के साथ अनीस मिश्र ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मनरेगा से जुड़े लोगों की मांग उठाई है। शहर मुख्यालय से मेजा वापसी पर मेजारोड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और सहयोगियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया है।  मेजारोड में स्वागत के दौरान अनीश कुमार मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ संगठन के लोगों ने यह दायित्व सौंपा है उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस दौरान सपा नेता नितेश तिवारी ने विस्वास जताया कि अनीश उर्फ सोनू मिश्र जैसे नौजवान ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा संघ से जुड़े लोगों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।स्वागत के दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अनीस मिश्र बने मनरेगा महासंघ के अध्यक्ष
व्यापार मण्डल द्वारा मेजारोड में किया गया स्वागत
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। किसी भी संगठन में निष्ठा से मुकाम मिलता है और हक के लिए किए गए संघर्ष से मंजिल और सम्मान दोनो प्राप्त किये जा सकते हैं। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस मिश्र को उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए मनरेगा महासंघ ने उन्हें प्रयागराज जनपद के अध्यक्ष मनोनीत किया है।ब्यापार मण्डल मेजा की टीम ने मेजारोड में उनका भव्य स्वागत किया है। प्रयागराज के विकास भवन में मनरेगा महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश मनरेगा संघ इकाई प्रयागराज का गठन रविवार को किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मेजा तहसील क्षेत्र के वेदौली गांव के रोजगार सेवक अनीश कुमार मिश्र को प्रयागराज जनपद के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।वर्तमान में वह रोजगार सेवक संघ के भी जिलाध्यक्ष हैं। मनरेगा महासंघ ने उदयवीर सिंह यादव को महामंत्री मनोनीत किया है।मनोनयन पर सहयोगियों और क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी अध्यक्ष व महामंत्री को बधाई दी है। दायित्व के साथ अनीस मिश्र ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मनरेगा से जुड़े लोगों की मांग उठाई है। शहर मुख्यालय से मेजा वापसी पर मेजारोड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और सहयोगियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया है।  मेजारोड में स्वागत के दौरान अनीश कुमार मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ संगठन के लोगों ने यह दायित्व सौंपा है उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस दौरान सपा नेता नितेश तिवारी ने विस्वास जताया कि अनीश उर्फ सोनू मिश्र जैसे नौजवान ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा संघ से जुड़े लोगों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।स्वागत के दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment