V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप

करारी कौशाम्बी। करारी में रविवार को संत शिरोमणि रविदास पीठ की बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट से युवाओं को जोड़ने के लिए युवा प्रकोष्ठ का प्रदीप गौतम को जिलाध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी लोगों का चयन हुआ। संत शिरोमणि रविदास पीठ कड़ा धाम ट्रस्ट की करारी में सेवानिवृत्त लेखपाल इंद्रजीत गौतम के आवास पर बैठक हुई। बैठक में मंदिर निर्माण के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा हुई। समाज के लोगों की एकजुटता के लिए आह्वान किया गया। युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने करारी के प्रदीप गौतम को दी। विजय बहादुर को करारी नगर पंचायत का अध्यक्ष, राहुल गौतम को नगर पंचायत का उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार गौतम को महामंत्री, राकेश कुमार गौतम को अध्यक्ष निगरानी समिति, तहसील मंझनपुर, अमृतलाल गौतम को अध्यक्ष तहसील मंझनपुर, राजेंद्र गौतम को युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर शिक्षक राजकिशोर, शिवलाल केसकर, महेश गौतम, कामता प्रसाद, रोशनलाल, सतीश गोयल, बृजेश गौतम आदि लोग रहे।
………………….

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
करारी कौशाम्बी। करारी में रविवार को संत शिरोमणि रविदास पीठ की बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट से युवाओं को जोड़ने के लिए युवा प्रकोष्ठ का प्रदीप गौतम को जिलाध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी लोगों का चयन हुआ। संत शिरोमणि रविदास पीठ कड़ा धाम ट्रस्ट की करारी में सेवानिवृत्त लेखपाल इंद्रजीत गौतम के आवास पर बैठक हुई। बैठक में मंदिर निर्माण के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा हुई। समाज के लोगों की एकजुटता के लिए आह्वान किया गया। युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने करारी के प्रदीप गौतम को दी। विजय बहादुर को करारी नगर पंचायत का अध्यक्ष, राहुल गौतम को नगर पंचायत का उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार गौतम को महामंत्री, राकेश कुमार गौतम को अध्यक्ष निगरानी समिति, तहसील मंझनपुर, अमृतलाल गौतम को अध्यक्ष तहसील मंझनपुर, राजेंद्र गौतम को युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर शिक्षक राजकिशोर, शिवलाल केसकर, महेश गौतम, कामता प्रसाद, रोशनलाल, सतीश गोयल, बृजेश गौतम आदि लोग रहे।
………………….

Leave a Comment