V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस की सूझबूझ से युवक की बची जान

सरायअकिल,कौशांबी। सराय अकिल थाना इलाके के एक गांव में बिजली के बिल से परेशान होकर युवक 11,000 बिजली हाईटेंशन तार के खंभे में चढ़कर तारों के बीचो बीच लटक गया। इससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ के साथ युवक को मान मनोव्वल कर हाईटेंशन तारों के बीच से सकुशल नीचे उतारने में कामयाब हो गई। इससे युवक की जान बच गई।  पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जारी ऑडियो में बताया कि थाना सराय अकिल क्षेत्रान्तर्गत एक युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे में चढ़कर हाईटेंशन लाइन में तारों के बीचोबीच चला गया। जिससे स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर सूझबूझ के साथ युवक से बातचीत कर नीचे उतारा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा तार पर चढ़ने के बाबत युवक की अपनी पत्नी से  आपसी विवाद बताया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल,कौशांबी। सराय अकिल थाना इलाके के एक गांव में बिजली के बिल से परेशान होकर युवक 11,000 बिजली हाईटेंशन तार के खंभे में चढ़कर तारों के बीचो बीच लटक गया। इससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ के साथ युवक को मान मनोव्वल कर हाईटेंशन तारों के बीच से सकुशल नीचे उतारने में कामयाब हो गई। इससे युवक की जान बच गई।  पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जारी ऑडियो में बताया कि थाना सराय अकिल क्षेत्रान्तर्गत एक युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे में चढ़कर हाईटेंशन लाइन में तारों के बीचोबीच चला गया। जिससे स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर सूझबूझ के साथ युवक से बातचीत कर नीचे उतारा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा तार पर चढ़ने के बाबत युवक की अपनी पत्नी से  आपसी विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Comment