चक परिवर्तन करने को लेकर एसओसी, लेखपाल व कानून गो पर लगाए गंभीर आरोप
सगरा सुन्दरपुर प्रतापगढ़ । सण्डवा ब्लॉक क्षेत्र के दादूंपुर रन सिंह ग्रामसभा के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने लेखपाल, कानून गो व चकबन्दी अधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा, अधिकारियों के कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, उपजिलाधिकारी सदर के साथ ही वर्तमान चकबन्दी अधिकारी से मामले में लिखित तौर पर की शिकायत व न्याय के लिए किया फरियाद । बता दें कि पूर्व में रहे चकबन्दी अधिकारी ( एसओसी ) पर ग्रामीणों ने रिश्वत लेने का भी लगाया था आरोप, ग्रामीणों के मुताबिक उन्हे उन्ही के मनचाहे चक पर बरकरार रहने के लिए चकबन्दी अधिकारी द्वारा पैसे की मांग की गई थी जिसके एवज में ग्रामीणों ने चकबन्दी अधिकारी को पैसे भी दिए थे किन्तु कार्य की उम्मीद न नजर आते देख किसी ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हलांकि मामले में ग्राम प्रधान हरिराम पाल का कहना है वर्ष 2017 मे ही गांव में हुई थी चकबन्दी जिस पर अब अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को चक परिवर्तन करा कब्जा दिलाने की चल रही है प्रक्रिया जिसको लेकर कुछ लोग जता रहे हैं विरोध । चकबन्दी के तहत आवंटित किए गए जमीन पर गांव के संजय वर्मा, मो. शफीक, कल्पेश, मिट्ठू लाल, रमेश, शोभनाथ, रवि सरोज, कमलेश, रामकरन वर्मा, राहुल सरोज, शेष कुमार सरोज, प्रेमचंद्र, छोटेलाल, पंचम, चंद्रशेखर कोरी, गुड़िया, सूरत देवी, रामसुख सरोज आदि ने जताई है नाराजगी उनका कहना है वे जिस चक पर और जहां काबिज हैं उन्हें वहीं रहने दिया जाए। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होने कई बार सम्बन्धित अधिकारियों से बात करने व फरियाद करने की कोशिश की किन्तु उनकी बात को अनसुना कर दिया । कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उन्हे नए आवांटित जमीन की पुराने जमीन के मालियत वैल्यू के मुताबिक कम है साथ ही खेती करने योग्य नही है । दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मामले में जनपद के उच्चाधिकारियों के अलांवा सी एम पोर्टल पर भी फरियाद लगाई है ।हलांकि ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद गांव में जांच पहुंचे से अधिकारी । ग्रामीणों को दिलाया है भरोसा, कहा ‘उनके साथ होगा न्याय।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































