V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बछडे के वध में ग्राम प्रधान सहित छह नामजद

लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा(प्रयागराज)। बछडे को मार कर घर में रखा गया था और गाय वध के लिए ईदगाह के पास बंधी देख कर जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ने देखा और विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। सूचना पर संगठन के अन्य लोग पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने गौशाला संचालक ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सुलतान उर्फ पूरे मखदूम में स्थित ईदगाह के पास वध के लिए एक गाय बंधी थी। उधर से गुजर रहे विनय तिवारी ने विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। जिसपर अन्य हिन्दू परिषद के लोग आ गए वाहिद के घर से एक मरा हुआ बछडा मिला। पशु डाक्टर ने पोस्टमार्टम कर जमीन में गडवा दिए । पशु डाक्टर जब बंधी गाय को देखी तो बताया कि गाय के कान में लगे टैग नम्बर चकश्याम उर्फ पूरे हिंचा गौशाला की है। जिसके संचालक ग्राम प्रधान शिवबाबू हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ सोरांव और इंस्पेक्टर मऊआइमा ने जांच की तब तक पंकज तिवारी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के लोग पहुंच कर आरोप लगाए कि गौशाला के संचालक ग्राम प्रधान शिवबाबू तथा कर्मचारी इरशाद नाऊ गाय कसाईयों के हाथ बेच कर दूसरी गाय लाकर कान में टैग नम्बर लगा देते हैं। बहरहाल पुलिस ने  बवाल काट रहे विश्व हिन्दू परिषद के लोगों को समझाया। तथा पंकज तिवारी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद की तहरीर पर पुलिस ने सराय सुलतान उर्फ पूरे मखदूम के वाहिद ,जावेद ,तनवीर, नावेद ,तथा गौशाला के संचालक और चकश्याम पूरे हिंचा के ग्राम प्रधान शिवबाबू तथा गौशाला के कर्मचारी इरशाद नाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिए। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह का कहना है कि दबिश जारी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा(प्रयागराज)। बछडे को मार कर घर में रखा गया था और गाय वध के लिए ईदगाह के पास बंधी देख कर जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ने देखा और विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। सूचना पर संगठन के अन्य लोग पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने गौशाला संचालक ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सुलतान उर्फ पूरे मखदूम में स्थित ईदगाह के पास वध के लिए एक गाय बंधी थी। उधर से गुजर रहे विनय तिवारी ने विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। जिसपर अन्य हिन्दू परिषद के लोग आ गए वाहिद के घर से एक मरा हुआ बछडा मिला। पशु डाक्टर ने पोस्टमार्टम कर जमीन में गडवा दिए । पशु डाक्टर जब बंधी गाय को देखी तो बताया कि गाय के कान में लगे टैग नम्बर चकश्याम उर्फ पूरे हिंचा गौशाला की है। जिसके संचालक ग्राम प्रधान शिवबाबू हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ सोरांव और इंस्पेक्टर मऊआइमा ने जांच की तब तक पंकज तिवारी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के लोग पहुंच कर आरोप लगाए कि गौशाला के संचालक ग्राम प्रधान शिवबाबू तथा कर्मचारी इरशाद नाऊ गाय कसाईयों के हाथ बेच कर दूसरी गाय लाकर कान में टैग नम्बर लगा देते हैं। बहरहाल पुलिस ने  बवाल काट रहे विश्व हिन्दू परिषद के लोगों को समझाया। तथा पंकज तिवारी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद की तहरीर पर पुलिस ने सराय सुलतान उर्फ पूरे मखदूम के वाहिद ,जावेद ,तनवीर, नावेद ,तथा गौशाला के संचालक और चकश्याम पूरे हिंचा के ग्राम प्रधान शिवबाबू तथा गौशाला के कर्मचारी इरशाद नाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिए। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह का कहना है कि दबिश जारी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment