कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पूरबशरीरा के दमदपुरवा गांव में बुधवार को राजस्व टीम का सोटा चला। शिकायत पर एसडीएम सदर प्रखर उत्तम ने मौके पर राजस्व टीम भेजकर तालाबी नंबर की भूमि में किए गए कब्जे को खाली कराया। इतना ही नहीं टीम ने उक्त भूमि को खाली कराने के बाद उसमें बोर्ड भी लगा दिया है। आरोप है कि दमदपुरवा निवासी एक व्यक्ति चिकित्सक है। उसके द्वारा तालाबी भूमि में कब्जा कर खेती किया जा रहा था। इसकी शिकायत सदर एसडीएम प्रखर उत्तम को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम भेजकर जाच कराई। मामला सही पाए जाने पर टीम में शामिल ईओ सुनील सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारियों ने तालाबी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद उसमें अपना बोर्ड लगा दिया है। हालांकि प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद से ऐसे लोगों में हड़कंप रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें