प्रधानाध्यापक, शिक्षक व ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
कौशाम्बी। कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक, शिक्षक व ग्राम प्रधानों को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रा.वि. हसनपुर पुरवा, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय, कृषक इण्टर कॉलेज एवं प्रा. विद्यालय मंझनपुर प्रथम के प्रधानाध्यापकों को हैंडवाशिंग विथ सोप श्रेणी में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस तरह से कम्पोजिट प्रा.विद्यालय खरौना, उ.प्रा.वि. कटरी एवं दिलीप सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाध्यापकों को पेयजल श्रेणी तथा डी.डी.आर पब्लिक इ.का. महेशपुर एवं उ.प्रा.वि. मलाक भारत के प्रधानाध्यापकों को शौचालय श्रेणी एवं कम्पोजिट विद्यालय परसरा के प्रधानाध्यापक को बिहैवियर चेन्ज एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग श्रेणी तथा कम्पोजिट विद्यालय टेनशाह आलमाबाद के प्रधानाध्यापक को ऑपरेशन एंड मेन्टीनेन्स श्रेणी व कम्पोजिट विद्यालय मोगरी आमद हथगॉव के प्रधानाध्यापक को कोविड.19 ;प्रीपेयर्डनेस एण्ड रिस्पान्स श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने डॉ. रिजवी स्कूल करारी, कम्पोजिट विद्यालय कंजापर, कम्पोजिट विद्यालय बजहा खुर्रमपुर, कम्पोजिट विद्यालय नर्सिंगपुर कछुआ एवं कम्पोजिट विद्यालय मोगरी आमद हथगॉव के प्रधानाध्यापकों को ओवर ऑल कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा कम्पोजिट विद्यालय कोतारी पश्चिम के शिक्षक रामचन्द्र, कम्पोजिट विद्यालय रक्सराई के शिक्षक राजकुमार त्रिपाठी, कम्पोजिट विद्यालय हिनौता के शिक्षक शिवसरन पाण्डेय, कम्पोजिट विद्यालय गौसपुर नवावा के शिक्षक सत्यप्रकाश, कम्पोजिट विद्यालय कादीपुर की शिक्षिका सबिता देवी, प्रा.वि. सकाढ़ा के शिक्षक रवि दुबे, उ.प्रा.वि. सिंहपुर के शिक्षक रमेश सिंह एवं उ.प्रा.वि इमली गॉव के शिक्षक राजीव कुमार जायसवाल को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव ग्राम पंचायत अमित साहू, श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, धनराज सिंह, अंशुमान सिंह, आफताब आलम, प्रदीप कुमार एवं श्रवण कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम टेवा की प्रधान विट्टन देवी, ग्राम मुस्तफाबाद के प्रधान वीरेन्द्र कुमार, ग्राम चॉदेराई की प्रधान सत्यभामा सिंह, ग्राम चिल्लशाहबाजी के प्रधान अजय वर्मा, ग्राम कादिलपुर की प्रधान मंजू सिंह, ग्राम कन्थुआ की प्रधान निशा निषाद, ग्राम जियापुर खनवारी के प्रधान लवकुश चौरसिया एवं ग्राम सिरियॉवा कला के प्रधान मो. साजिद को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा, शिक्षा के प्रथम पायदान की संस्था हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों एवं सचिव ग्राम पंचायतों की प्रशंसा करते हुए अपेक्षा की कि वे इसी प्रकार और बेहतर कार्य करेंगे तथा उनके इस कार्य से और लोग भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्हांने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से बच्चां को शिक्षा के लिए अच्छा वातावरण मिल रहा है। उन्हांने ग्राम प्रधानां से अपेक्षा की कि वे इसी प्रकार विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर आधारभूत सुविधाओं के विकास पर कार्य करेंगेए जिससे बच्चां को शिक्षा के लिए और बेहतर वातावरण मिलेंगा। उन्हांने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में अनन्त प्रतिभायें पढ़ती हैं एवं इन विद्यालयां में अनन्त सम्भावनायें हैं। उन्होंने सचिव ग्राम पंचायतों को शिक्षा एवं बच्चां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देकर कार्य करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. बाल गोविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































