V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्युत महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस 25 जुलाई से 31 जुलाई तक

शासन के निर्देश पर जिले में आयोजित होगा कार्यक्रम
कौशाम्बी। शासन के निर्देश पर जिले में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक बिजली महोत्सव एवं उर्जा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बीच में न्यूनतम दो कार्यक्रम आयोजित कराने तथा कार्यक्रम हेतु कोई स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़ा हुआ स्थल अथवा अद्यतन ऊर्जीकृत ग्राम को स्थल के रूप में चयनित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जायेगा।   बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अन्तर्गत अद्यतन ऊर्जीकृत ग्राम एवं स्वतन्त्रता संग्राम से जुडे़ हुए स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उर्जा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं यथा.सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप योजना इत्यादि योजनाओं का प्रदर्शन एवं संक्षिप्त आडियो.वीडियो चलचित्र तथा भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम द्वारा बनाये गये आडियो वीडियो चलचित्र का भी प्रदर्शन किया जायेंगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किये गये उत्तम कार्य हेतु सम्बन्धित कार्मिकों को भी सम्मानित किया जायेंगा। बिजली महोत्सव में गरिमा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जायेंगे एंव उसमें जनपद की स्थानीय कला का भी प्रदर्शन किया जायेंगा। बिजली महोत्सव में प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा की उर्जा संरक्षण एवं कुसुम योजना, प्री.पेड स्मार्ट मीटर, रूफ टॉप सोलर योजना, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू प्री.पेड स्मार्ट मीटर, ग्राम ऊर्जीकरणए,विद्युत उत्पादन एवं पारेषण विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराने के निर्देश दिये गए हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
शासन के निर्देश पर जिले में आयोजित होगा कार्यक्रम
कौशाम्बी। शासन के निर्देश पर जिले में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक बिजली महोत्सव एवं उर्जा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बीच में न्यूनतम दो कार्यक्रम आयोजित कराने तथा कार्यक्रम हेतु कोई स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़ा हुआ स्थल अथवा अद्यतन ऊर्जीकृत ग्राम को स्थल के रूप में चयनित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जायेगा।   बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अन्तर्गत अद्यतन ऊर्जीकृत ग्राम एवं स्वतन्त्रता संग्राम से जुडे़ हुए स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उर्जा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं यथा.सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप योजना इत्यादि योजनाओं का प्रदर्शन एवं संक्षिप्त आडियो.वीडियो चलचित्र तथा भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम द्वारा बनाये गये आडियो वीडियो चलचित्र का भी प्रदर्शन किया जायेंगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किये गये उत्तम कार्य हेतु सम्बन्धित कार्मिकों को भी सम्मानित किया जायेंगा। बिजली महोत्सव में गरिमा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जायेंगे एंव उसमें जनपद की स्थानीय कला का भी प्रदर्शन किया जायेंगा। बिजली महोत्सव में प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा की उर्जा संरक्षण एवं कुसुम योजना, प्री.पेड स्मार्ट मीटर, रूफ टॉप सोलर योजना, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू प्री.पेड स्मार्ट मीटर, ग्राम ऊर्जीकरणए,विद्युत उत्पादन एवं पारेषण विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराने के निर्देश दिये गए हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

Leave a Comment