V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाबार्ड एवं बड़ौदा बैंक ने आयोजित किया वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम

कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में बुधवार को नाबार्ड एवं बड़ौदा यूपी बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक जयशंकर राय ने कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं समूह की महिलाओ ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।  बड़ौदा बैंक यूपी चायल के शाखा प्रबंधक कमलेश प्रभाकर ने  बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार की सम्भावित योजना के अटल पेंशन योजना  के बारे में बताते हुए उससे जुड़ने का भी आग्रह किया। साथ ही साथ विकास खण्ड चायल के तत्वधान में ;समूह सदस्यों जिन्होने आर.सी.टी से  प्रशिक्षण प्राप्त किया था, शाखा प्रबंधक श्री प्रभाकर के हाथों प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। इस दौरान बताया गया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद के विक्रय  हेतु करारी में मार्ट खोला गया है। इस तरह से उन्होंने कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वित्तीय समावेशन विभाग प्रमुख आलोक रंजन, आरपी शर्मा ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 100 महिलाओ और अन्य किसानों ने भाग लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में बुधवार को नाबार्ड एवं बड़ौदा यूपी बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक जयशंकर राय ने कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं समूह की महिलाओ ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।  बड़ौदा बैंक यूपी चायल के शाखा प्रबंधक कमलेश प्रभाकर ने  बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार की सम्भावित योजना के अटल पेंशन योजना  के बारे में बताते हुए उससे जुड़ने का भी आग्रह किया। साथ ही साथ विकास खण्ड चायल के तत्वधान में ;समूह सदस्यों जिन्होने आर.सी.टी से  प्रशिक्षण प्राप्त किया था, शाखा प्रबंधक श्री प्रभाकर के हाथों प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। इस दौरान बताया गया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद के विक्रय  हेतु करारी में मार्ट खोला गया है। इस तरह से उन्होंने कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वित्तीय समावेशन विभाग प्रमुख आलोक रंजन, आरपी शर्मा ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 100 महिलाओ और अन्य किसानों ने भाग लिया।

Leave a Comment