Logo

राष्टीय शास्त्रार्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजनदेश के 20  विद्वानो का चयन टीम ने किया चयन

अन्तू,प्रतापगढ़। ’वैदिक दिव्य ज्ञान गंगा एवं सनातन परंपरा के अद्भुत अवतरण के साथ हुआ, राष्ट्रीय शास्त्रार्थ कार्यक्रम लखनऊ में संपन्न। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित राम कल्प उपाध्याय गुरु जी अंतू प्रतापगढ़ के नेतृत्व में 4 लोग शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की अध्यक्षता पूर्व कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय संपूर्णानंद ने किया।  जिसमें 4 निर्णायक सहायक भी शामिल हुए जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य अशर्फी भवन अयोध्या पद्मश्री विभूषित प्रोफेसर बृजेश शुक्ल संस्कृत विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय.आचार्य भारत भूषण शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान लखनऊ, स्वामी आनंद योगी गीता मर्मज्ञ मिशीगन अमेरिका रहे। श्रीमान पूर्व न्यायमूर्ति विधिक परामर्शदाता राज्यपाल उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित लखनऊ में हुए शास्त्रार्थ कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध 20 विद्वानों का चयन पांच टीमों के माध्यम से किया गया। जिसमें कुल 24 प्रश्न रखे गए शास्त्रार्थ का कार्यक्रम शास्त्रार्थ के उत्कृष्ट वाद पद्धति के अनुसार संपन्न हुआ। उक्त शास्त्रार्थ कार्यक्रम का मूल् उद्देश्य वैदिक संस्कृति को जागृत करना एवं शास्त्रार्थ की परंपरा को पुनः शुरू करना था। जिसमें देश के उच्च कोटि के विद्वानों ने जहां हिस्सा लिया वही देश का प्रशासनिक बड़ा सेवानिवृत्त अमला एवं सेवारत अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हुए वैदिक संस्कृति के जागरण संवर्धन संरक्षण के लिए अत्यंत उत्साहित होकर अपना सुझाव एवं प्रश्न वक्ताओं के सामने रखा। वेद वेदांत के मूर्धन्य विद्वानों ने रखे गए प्रश्नों पर विशद चर्चा विश्लेषण शंका समाधान एवं प्रश्नों का निराकरण किया। जिस पर निर्णायक समिति सहित सभी लोगों ने उपस्थित विद्वानों की भूरि भूरि प्रशंसा की। शास्त्रार्थ कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व न्यायमूर्ति हाई कोर्ट इलाहाबाद ओम प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व आईएस बृजेश मिश्रा वर्तमान आईएस रविंद्र कुमार मिश्रा पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज पी एन पाराशर पूर्व प्रमुख सचिव बिक्रमजीत सिंह  न्यायमूर्ति सुधांशु शेखर एडीजे आलोक शर्मा डिस्ट्रिक्ट जज प्रतापगढ़ अनिल झा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य आईएएस सीएम सिंह डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला सैकड़ों प्रशासकों ने उपस्थित होकर जहां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। वही प्रतिभागियों से कुछ विशिष्ट प्रश्न करके अपनी शंका का समाधान भी किया। शास्त्रार्थ कार्यक्रम का 2 विशेष आकर्षण का केंद्र रहा  प्रतिभागी के रूप में डॉ शालिनी शर्मा उपाध्याय आईएस ज्वाइंट डायरेक्टर एडी जहां शामिल हुई वही मुस्लिम आबिद आलम खान साहिन भागवत भक्त ने भी शास्त्रार्थ में सनातन धर्म की महत्ता पर दिव्य व्याख्यान दिया। जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से विश् वैदिक धर्म संघ के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित राम कल्प उपाध्याय गुरु जी के नेतृत्व में 4 लोग शामिल हुए जिसमें डॉक्टर केसरी त्रिपाठी पंडित गायत्री प्रसाद उपाध्याय पंडित विष्णु दत तिवारी शामिल हुए। जिसमें 20 प्रतिभागियों में चार प्रशस्ति पत्र प्राप्त करके विश् वैदिक धर्म संघ  के मान को बढ़ाया है। प्रतिभागी सभी आचार्यों ने वेद मंत्रों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा के धनी पूर्व न्यायमूर्ति एसएस उपाध्याय के उत्कृष्ट आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को पूरे देश भर में चलाने की बात कही जिस पर प्रशासक वर्ग एवं उच्च कोटि के श्रोताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। अपनी संस्कृति अपनी भाषा अपनी मातृभूमि अपना गौरव है इसके लिए बिना मतभेद के हम सब को एकजुट होकर सघन प्रयास करना चाहिए इस बात पर सब लोगों ने एक स्वर में एक साथ समर्थन किया सत्य सनातन धर्म की जय हो के जयघोष में कार्यक्रम का हुआ दिव्य समापन।

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.