मिल्कीपुर, अयोध्या। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के बगल गुरुवार की रात एक घर में हुए जोरदार धमाके के बाद शुक्रवार को दिन में 3:15 बजे उस घर के 100 मीटर पश्चिम गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से पूरा क्षेत्र दहल उठा। लगातार दो धमाके होने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र में चारों तरफ दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। फिलहाल धमाके के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमाके वाले खेत तक जाने से रोक दिया है। बताया गया कि बाहर से पुलिस फोर्स और कुछ जांच एजेंसी आकर जांच करने के बाद ही उस खेत तक किसी को जाने दिया जाएगा। बताते चलें कि गुरुवार की रात में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से 500 मीटर पर स्थित रहमतुल्ला के घर में जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें उनका तकरीबन 300 स्क्वायर फिट का मकान जमींदोज हो गया है और उनका बेटा इमरान उर्फ कल्लू 30 घायल हुआ है। जिसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसकी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि शुक्रवार के दोपहर 3:15 बजे रहमतुल्ला घर के 100 मीटर पश्चिम एक गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल तक जाने से रोक दिया है और बताया जा रहा है कि मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ बम डिस्पोजल दस्ता व अन्य जांच एजेंसियां आने वाली हैं। जब तक जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच नहीं कर लेंगे तब तक पुलिस वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं देगी। फिलहाल शुक्रवार सुबह ही यह सुगबुगाहट हुई थी कि गुरुवार की रात में हुए बम धमाके में घायल इमरान का इलाज कराने के लिए उसका पिता रहमतुल्ला अस्पताल नहीं गया था। लोगों का कहना था कि घर में रखे गए बारूद के जखीरे को किनारे लगाने के लिए रहमतुल्ला अपने बेटे के इलाज कराने के लिए खुद नहीं गया था और यह भी चर्चा लोग कर रहे थे कि घर के 200 मीटर की परिधि में कहीं बारूद व अन्य सामानों को छिपाया गया था। हालांकि उनके घर से पुलिस 9 बोरी में कुछ बारूद और शादी ब्याह में गोला तमाशा बनाने के सामान बरामद किए थे, लेकिन पुनः धमाका होने के बाद अब लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार के धमाके के पीछे की वजह क्या है। फिलहाल कल रात से ही पुलिस सिलेंडर फटने की वजह से धमाके की बात कह रही थी लेकिन लगातार दो धमाके के बाद अप पुलिस हरकत में आ गई
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

धमाके से फिर दहला हैरिंग्टनगंज, पुलिस ने घटना स्थल किया सील
मिल्कीपुर, अयोध्या। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के बगल गुरुवार की रात एक घर में हुए जोरदार धमाके के बाद शुक्रवार को दिन में 3:15 बजे उस घर के 100 मीटर पश्चिम गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से पूरा क्षेत्र दहल उठा। लगातार दो धमाके होने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र में चारों तरफ दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। फिलहाल धमाके के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमाके वाले खेत तक जाने से रोक दिया है। बताया गया कि बाहर से पुलिस फोर्स और कुछ जांच एजेंसी आकर जांच करने के बाद ही उस खेत तक किसी को जाने दिया जाएगा। बताते चलें कि गुरुवार की रात में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से 500 मीटर पर स्थित रहमतुल्ला के घर में जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें उनका तकरीबन 300 स्क्वायर फिट का मकान जमींदोज हो गया है और उनका बेटा इमरान उर्फ कल्लू 30 घायल हुआ है। जिसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसकी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि शुक्रवार के दोपहर 3:15 बजे रहमतुल्ला घर के 100 मीटर पश्चिम एक गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल तक जाने से रोक दिया है और बताया जा रहा है कि मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ बम डिस्पोजल दस्ता व अन्य जांच एजेंसियां आने वाली हैं। जब तक जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच नहीं कर लेंगे तब तक पुलिस वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं देगी। फिलहाल शुक्रवार सुबह ही यह सुगबुगाहट हुई थी कि गुरुवार की रात में हुए बम धमाके में घायल इमरान का इलाज कराने के लिए उसका पिता रहमतुल्ला अस्पताल नहीं गया था। लोगों का कहना था कि घर में रखे गए बारूद के जखीरे को किनारे लगाने के लिए रहमतुल्ला अपने बेटे के इलाज कराने के लिए खुद नहीं गया था और यह भी चर्चा लोग कर रहे थे कि घर के 200 मीटर की परिधि में कहीं बारूद व अन्य सामानों को छिपाया गया था। हालांकि उनके घर से पुलिस 9 बोरी में कुछ बारूद और शादी ब्याह में गोला तमाशा बनाने के सामान बरामद किए थे, लेकिन पुनः धमाका होने के बाद अब लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार के धमाके के पीछे की वजह क्या है। फिलहाल कल रात से ही पुलिस सिलेंडर फटने की वजह से धमाके की बात कह रही थी लेकिन लगातार दो धमाके के बाद अप पुलिस हरकत में आ गई

उत्तरप्रदेश

शेयर करें