V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गोवंश की दिक्कतों के लिए नपेंगे जिम्मेदार -शीपू गिरी

मेजा में गड़बड़ी के लिए पशु डॉक्टर और सचिव पर गिरी गाज  गोवंश स्थल के औचक निरीक्षण में मिलीं कई खामियां
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार गोवंशों की रक्षा और सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था और मवेशियों के रखरखाव को लेकर  सिस्टम चौकन्ना है। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी शीपू गिरी ने मेजा गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर पंचायत सचिव व पशु डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। मेजा गो वंश आश्रय स्थल में कुछ मवेशियों के खराब हालत की शिकायत पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी शीपू गिरी जायजा लेने पहुँचे।उन्होंने आश्रय स्थल की गंदगी और अन्य व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव अमरनाथ वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।हाल में कई गो वंश की विमारी की वजह से हुई मौत से खफा सीडीओ ने  पशु चिकित्साधिकारी गौरव द्विवेदी के खिलाफ कार्यवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।साथ मे रहे खण्ड विकास अधिकारी मेजा सईद अहमद खान को व्यवस्था से जुड़े कई निर्देश देते हुए निरन्तर इस पर नजर रखने के लिए कहा है।  शीपू गिरी ने गोशाले में मवेशियों के गोबर और मूत्र निकासी के लिए नाली की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए यहां साफ सफाई रखने के लिए कहा है। यहां तीन और नए शेड बनाने के लिए कहा है।  विमार मवेशियों की प्रतिदिन डॉक्टरी जांच के साथ उन्हें पर्याप्त मात्रा में चारा भूसा देने के लिए कहा है। मौके पर मौजूद प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने गो वंश आश्रय से जुड़ी तमाम दिक्कतों को उनके सामने रखा है।मौके पर एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय,एडीओ समाज कल्याण एस के मिश्र,प्रधान प्रतिनिधि जंगी लाल गुप्ता,राहुल मिश्र  सहित ब्लॉक की टीम मौजूद रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मेजा में गड़बड़ी के लिए पशु डॉक्टर और सचिव पर गिरी गाज  गोवंश स्थल के औचक निरीक्षण में मिलीं कई खामियां
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार गोवंशों की रक्षा और सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था और मवेशियों के रखरखाव को लेकर  सिस्टम चौकन्ना है। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी शीपू गिरी ने मेजा गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर पंचायत सचिव व पशु डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। मेजा गो वंश आश्रय स्थल में कुछ मवेशियों के खराब हालत की शिकायत पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी शीपू गिरी जायजा लेने पहुँचे।उन्होंने आश्रय स्थल की गंदगी और अन्य व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव अमरनाथ वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।हाल में कई गो वंश की विमारी की वजह से हुई मौत से खफा सीडीओ ने  पशु चिकित्साधिकारी गौरव द्विवेदी के खिलाफ कार्यवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।साथ मे रहे खण्ड विकास अधिकारी मेजा सईद अहमद खान को व्यवस्था से जुड़े कई निर्देश देते हुए निरन्तर इस पर नजर रखने के लिए कहा है।  शीपू गिरी ने गोशाले में मवेशियों के गोबर और मूत्र निकासी के लिए नाली की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए यहां साफ सफाई रखने के लिए कहा है। यहां तीन और नए शेड बनाने के लिए कहा है।  विमार मवेशियों की प्रतिदिन डॉक्टरी जांच के साथ उन्हें पर्याप्त मात्रा में चारा भूसा देने के लिए कहा है। मौके पर मौजूद प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने गो वंश आश्रय से जुड़ी तमाम दिक्कतों को उनके सामने रखा है।मौके पर एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय,एडीओ समाज कल्याण एस के मिश्र,प्रधान प्रतिनिधि जंगी लाल गुप्ता,राहुल मिश्र  सहित ब्लॉक की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment