V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अप्पे लोडर की टक्कर में चपेट में आया बाइक सवार, मौत

सरायअकिल,कौशाम्बी। सरायअकिल कोतवाली इलाके के रक्सराई गांव के समीप लोडर व अप्पे आमने सामने से भिड़ गए। इस दौरान पहुंचा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में घायल बाइक सवार को आनन फानन इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   कौशाम्बी कोतवाली के जोगापुर गांव निवासी ललित प्रसाद त्रिपाठी पुत्र भागवत प्रसाद त्रिपाठी गुरुवार सुबह किसी काम से प्रयागराज गये थे। वहां से वापस बाइक से घर आते समय रक्सराई गांव के समीप सामने से आ रही लोडर अप्पे ने जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर लगते ही अधेड़ बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी सांसे थम गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर आधार कार्ड से शिनाख्त कराकर घटना की जानकारी म़ृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल,कौशाम्बी। सरायअकिल कोतवाली इलाके के रक्सराई गांव के समीप लोडर व अप्पे आमने सामने से भिड़ गए। इस दौरान पहुंचा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में घायल बाइक सवार को आनन फानन इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   कौशाम्बी कोतवाली के जोगापुर गांव निवासी ललित प्रसाद त्रिपाठी पुत्र भागवत प्रसाद त्रिपाठी गुरुवार सुबह किसी काम से प्रयागराज गये थे। वहां से वापस बाइक से घर आते समय रक्सराई गांव के समीप सामने से आ रही लोडर अप्पे ने जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर लगते ही अधेड़ बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी सांसे थम गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर आधार कार्ड से शिनाख्त कराकर घटना की जानकारी म़ृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

Leave a Comment