V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा:मण्डलायुक्त

अयोध्या । मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से वृहद स्तर पर चलाये जा रहे संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की है। उन्होंने मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से दिमागी बुखार, कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगों के सम्बंध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु  16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 के मध्य दस्तक अभियान को बेहतर ढंग से चलाने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के सम्बंध में विभिन्न जानकारी देंगे। समस्त जनपदों में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समस्त अन्र्तविभागीय गतिविधियां यथावत जारी रहें, जिनके साथ साथ आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गृह भ्रमण कर विशेष सावधानियां बरतते हुये कोविड-19, दिमागी बुखार से बचाव तथा इसके उपचार के विषय में स्वास्थ्य शिक्षा तथा आवश्यक जानकारी देते हुये जन-जागरूकता का कार्य भी किया जाय। दस्तक अभियान के तहत टी0वी0 के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच करायी जाय। उन्होंने बताया कि इस अभियान को कारगर सरकारी प्रयास बनाने के साथ-साथ जन सहभागिता के बलबूते आगे बढ़ाया जाय। उन्होंने बताया कि डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित स्वच्छता एवं फागिंग अभियान को सुनिश्चित किया जाय। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुये मलिन बस्तियों में साफ सफाई, नियमित फागिंग, साॅलिड वेस्ट प्रबंधन, शुद्व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्लोरीन की गोलियां वितरित करायी जाय।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से वृहद स्तर पर चलाये जा रहे संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की है। उन्होंने मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से दिमागी बुखार, कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगों के सम्बंध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु  16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 के मध्य दस्तक अभियान को बेहतर ढंग से चलाने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के सम्बंध में विभिन्न जानकारी देंगे। समस्त जनपदों में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समस्त अन्र्तविभागीय गतिविधियां यथावत जारी रहें, जिनके साथ साथ आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गृह भ्रमण कर विशेष सावधानियां बरतते हुये कोविड-19, दिमागी बुखार से बचाव तथा इसके उपचार के विषय में स्वास्थ्य शिक्षा तथा आवश्यक जानकारी देते हुये जन-जागरूकता का कार्य भी किया जाय। दस्तक अभियान के तहत टी0वी0 के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच करायी जाय। उन्होंने बताया कि इस अभियान को कारगर सरकारी प्रयास बनाने के साथ-साथ जन सहभागिता के बलबूते आगे बढ़ाया जाय। उन्होंने बताया कि डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित स्वच्छता एवं फागिंग अभियान को सुनिश्चित किया जाय। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुये मलिन बस्तियों में साफ सफाई, नियमित फागिंग, साॅलिड वेस्ट प्रबंधन, शुद्व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्लोरीन की गोलियां वितरित करायी जाय।

Leave a Comment