लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। पारिवारिक जमीन को हडप लेने का आरोप एक महिला ने परिजनों पर लगाया है। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय अलाउद्दीन उर्फ जोगापुर निवासनीय संतोषी देवी स्वर्गीय बांकेलाल का आरोप है कि उसके हिस्से की जमीन जो फोरलेन पर स्थित थी। परिवार के ही लोग हडप लिए। कहीं सुनवाई न होने पर संतोषी देवी ने एडीजी जोन के यहां न्याय की गुहार लगाई। एडीजीपी के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने राजेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार, छेदी लाल के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































