लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। उच्च प्राथमिक विद्यालय हंसराजपुर कम्पोजिट में शिक्षक नेता/ प्रधानाध्यापक राकेश मिश्र नगरहा ने बृक्षारोपण कर कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं हरा भरा करने के लिए बृक्ष लगाना बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति कम से कम एक पौध लगाकर पुण्य के भागीदार बनें। इस मौके पर प्रधान मोतीलाल, प्रधान कुलदीप पाल, पूर्व प्रधान करमचंद, धनंजय त्रिपाठी,हरीलाल, संदीप सिंह,अजय कुमार, बुधराम, वन्दना त्रिपाठी, अंजू रेणू,छाया मिश्रा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कमोवेश इसी प्रकार ऐतिहासिक स्थल भोंदूँ बीर बाबा कल्याणपुर में क्षेत्रीय विकास संस्थान भय हरण नाथ धाम के महासचिव डाक्टर समाज शेखर ने पौध लगाकर बताया कि इससे इलाके के लोगों को स्वस्थ वातावरण मिलता है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव नन्द किशोर दिवेदी, प्रधानपति रवीन्द्र राजा, ग्राम रोजगार सेवक राज किशोर मिश्र आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































