V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उपकेंद्र कल्याणपुर के किसान विद्युत कटौती से परेशान

 धान की नर्सरी और रोपाई हो रही बाधित कल्याणपुर फीडर की फाल्ट नहीं सुधार पा रहे कर्मी
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। विद्युत उपकेंद्र कल्याणपुर के सैकड़ो किसान उपभोक्ता बीते एक सप्ताह से विद्युत कटौती से परेशान हैं।कई दिन से विजली दिन में अगर आती भी है तो हर दस मिनट पर कट जाती  है।बार बार विजली के कटने और पावर कम ज्यादा होने से उपभोक्ताओं का बल्ब,पंखा और तार जल रहा है।जिस नुकसान से किसान बहुत नाराज हैं।बता दें कि इन दिनों  किसानों के धान की नर्सरी धान का रोपण और सब्जी की खेती का समय पीक पर है।मगर विजली है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है।विद्युत कर्मियों की मानें तो कल्याणपुर फीडर में कहीं फाल्ट है जिसे लोग कई दिन से खोज रहे हैं। मगर फाल्ट मिल ही नहीं रहा है। विकराल गर्मी और किसानी के समय विद्युत फाल्ट,नुकसान और कटौती के कारण बूढ़े,बच्चों सहित किसान सबसे अधिक परेशान हैं।उपभोक्ताओं की मानें तो फाल्ट आउट कटौती  अतिशीघ्र न ठीक किया गया तो लोग सूबे के मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।फाल्ट और कटौती के बावत अवर अभियंता विद्युत अमित सेठ से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया मगर उनका फोन नहीं उठ सका।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 धान की नर्सरी और रोपाई हो रही बाधित कल्याणपुर फीडर की फाल्ट नहीं सुधार पा रहे कर्मी
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। विद्युत उपकेंद्र कल्याणपुर के सैकड़ो किसान उपभोक्ता बीते एक सप्ताह से विद्युत कटौती से परेशान हैं।कई दिन से विजली दिन में अगर आती भी है तो हर दस मिनट पर कट जाती  है।बार बार विजली के कटने और पावर कम ज्यादा होने से उपभोक्ताओं का बल्ब,पंखा और तार जल रहा है।जिस नुकसान से किसान बहुत नाराज हैं।बता दें कि इन दिनों  किसानों के धान की नर्सरी धान का रोपण और सब्जी की खेती का समय पीक पर है।मगर विजली है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है।विद्युत कर्मियों की मानें तो कल्याणपुर फीडर में कहीं फाल्ट है जिसे लोग कई दिन से खोज रहे हैं। मगर फाल्ट मिल ही नहीं रहा है। विकराल गर्मी और किसानी के समय विद्युत फाल्ट,नुकसान और कटौती के कारण बूढ़े,बच्चों सहित किसान सबसे अधिक परेशान हैं।उपभोक्ताओं की मानें तो फाल्ट आउट कटौती  अतिशीघ्र न ठीक किया गया तो लोग सूबे के मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।फाल्ट और कटौती के बावत अवर अभियंता विद्युत अमित सेठ से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया मगर उनका फोन नहीं उठ सका।

Leave a Comment