V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जलभराव की समस्या पर कमिश्नर ने अधिकारियों को किया सचेत

 मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक की
प्रयागराज। वर्षा से होने वाले जलभराव की समस्या के दृष्टिगत मंडल आयुक्त संजय गोयल ने कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आज सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक की जिसमें इस वर्ष जनपद में जलभराव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निदान हेतु क्या उपाय किए गए हैं उनकी बिंदुवार समीक्षा की गई। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा यह अवगत कराए जाने पर कि संभावित जलभराव के दृष्टिगत सभी नालों की सफाई कराई जा चुकी है, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधिक जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां वर्षा ऋतु के दौरान औसतन कितना पानी इकट्ठा होता है एवं उसके अनुपात में उसे पंप आउट करने की नगर निगम की क्या क्षमता इसका आंकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकि  आवश्यकता पड़ने पर पंपिंग की कैपेसिटी बढ़ाकर उन स्थानों पर जलभराव को होने से रोका जा सके। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने जिन चौराहों के आसपास (रोटरी) जलभराव की समस्या है, वहां पर जिस विभाग द्वारा भी रोड बनाई गई है उसे 1 सप्ताह के भीतर स्पाउट्स साफ कराने के निर्देश दिए हैं। निरंजन पुल के नीचे एवं बहराना के आसपास वाले इलाकों में जहां पर जलभराव की समस्या हर वर्ष सबसे ज्यादा रहती है, वहां पर एडिशनल पंप्स की व्यवस्था पहले से ही कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, अरविंद चौहान, नगर आयुक्त, चंद्र मोहन गर्ग समेत सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक की
प्रयागराज। वर्षा से होने वाले जलभराव की समस्या के दृष्टिगत मंडल आयुक्त संजय गोयल ने कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आज सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक की जिसमें इस वर्ष जनपद में जलभराव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निदान हेतु क्या उपाय किए गए हैं उनकी बिंदुवार समीक्षा की गई। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा यह अवगत कराए जाने पर कि संभावित जलभराव के दृष्टिगत सभी नालों की सफाई कराई जा चुकी है, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधिक जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां वर्षा ऋतु के दौरान औसतन कितना पानी इकट्ठा होता है एवं उसके अनुपात में उसे पंप आउट करने की नगर निगम की क्या क्षमता इसका आंकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकि  आवश्यकता पड़ने पर पंपिंग की कैपेसिटी बढ़ाकर उन स्थानों पर जलभराव को होने से रोका जा सके। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने जिन चौराहों के आसपास (रोटरी) जलभराव की समस्या है, वहां पर जिस विभाग द्वारा भी रोड बनाई गई है उसे 1 सप्ताह के भीतर स्पाउट्स साफ कराने के निर्देश दिए हैं। निरंजन पुल के नीचे एवं बहराना के आसपास वाले इलाकों में जहां पर जलभराव की समस्या हर वर्ष सबसे ज्यादा रहती है, वहां पर एडिशनल पंप्स की व्यवस्था पहले से ही कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, अरविंद चौहान, नगर आयुक्त, चंद्र मोहन गर्ग समेत सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment