कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव का तालाब हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो गया है। अब इसका पानी टूटी नालियों से उफनकर घरों में घुसने लगा है। अधिकतर सड़कें लबालब हो गई हैं। जलनिकासी का ऐसा ही बदतर इंतजाम रहा तो बारिश में गांव के हालात बाढ़ जैसे हो जाएंगे। आने वाले दिनों की परेशानियों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं, लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। जगन्नाथपुर गांव का यह हाल पहली बार नहीं हुआ है। हर बार यहां का भैरम बाबा तालाब बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। इसके बाद इसका पानी आसपास बने छोटे-छोटे पोखरों में जाता है। पोखरें भरने के बाद पानी ग्रामीणों के घरों में घुसने लगता है। कई बार घरों में पानी के साथ विषैले जंतु भी प्रवेश कर जाते हैं। जिससे खतरा बना रहता है। तालाब और गड्ढे अभी हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो गए हैं। क्योंकि इनमें नाबदानों का पानी भी जाता है। ओवरफ्लो हुआ पानी तालाब किनारे बने राजू सरोज, कमलेश कुमार, इंद्रराम, नंदलाल समेत करीब आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों में घुस चुका है। गांव की अधिकतर सड़कें तलैया बन गई हैं। जलनिकासी का इंतजाम अभी नहीं कराया गया तो मूसलाधार बारिश के दौरान स्थिति विकट होगी।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

हल्की बारिश में ही घरों में पहुंच गया पानी, अभी और बढ़ेगी परेशानी
कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव का तालाब हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो गया है। अब इसका पानी टूटी नालियों से उफनकर घरों में घुसने लगा है। अधिकतर सड़कें लबालब हो गई हैं। जलनिकासी का ऐसा ही बदतर इंतजाम रहा तो बारिश में गांव के हालात बाढ़ जैसे हो जाएंगे। आने वाले दिनों की परेशानियों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं, लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। जगन्नाथपुर गांव का यह हाल पहली बार नहीं हुआ है। हर बार यहां का भैरम बाबा तालाब बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। इसके बाद इसका पानी आसपास बने छोटे-छोटे पोखरों में जाता है। पोखरें भरने के बाद पानी ग्रामीणों के घरों में घुसने लगता है। कई बार घरों में पानी के साथ विषैले जंतु भी प्रवेश कर जाते हैं। जिससे खतरा बना रहता है। तालाब और गड्ढे अभी हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो गए हैं। क्योंकि इनमें नाबदानों का पानी भी जाता है। ओवरफ्लो हुआ पानी तालाब किनारे बने राजू सरोज, कमलेश कुमार, इंद्रराम, नंदलाल समेत करीब आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों में घुस चुका है। गांव की अधिकतर सड़कें तलैया बन गई हैं। जलनिकासी का इंतजाम अभी नहीं कराया गया तो मूसलाधार बारिश के दौरान स्थिति विकट होगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें