V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जगेसरगंज रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए नहीं है रास्ता
प्रतापगढ़। जगेसरगंज रेलवे स्टेशन तो बना दिया। लेकिन पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। लोगों को जान हथेली पर रखकर रेलवे लाइन पार करके जाना पड़ रहा है। रास्ते की मांग को लेकर चार गांव के प्रधानों ने ग्रामीणों संग गुरुवार को होम सिग्नल के निकट धरना प्रदर्शन किया। डीआरएम को संबोधित एडीएन को दिए गए ज्ञापन में रास्ता बनाने की मांग की गई है। बता दें कि जगेसरगंज स्टेशन के विपरीत दिशा में बाजार, स्कूल, अस्पताल और गांव बसे हैं। इधर के ग्रामीणों को स्टेशन पर जाना होता है तो उनको रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। इसके अलावा गेट नंबर 87 से लेकर 90 के बीच बसे कई गांव के ग्रामीणों के लिए भी रेलवे ने कोई रास्ता नहीं दिया है। किसानों को दस किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। पदुमपुर, लोहंगपट्टी और हतसारा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर जगेसरगंज के निकट चार घण्टे तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राम आसरे वर्मा, प्रधान राकेश, दान बहादुर, पंचमलाल, रामअलख के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी और अंतू थाने की फोर्स मौजूद थी। एडीएन नेहालुद्दीन ने बताया कि रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। उसे मंडलीय कार्यालय लखनऊ भेज दिया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जगेसरगंज रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए नहीं है रास्ता
प्रतापगढ़। जगेसरगंज रेलवे स्टेशन तो बना दिया। लेकिन पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया गया है। लोगों को जान हथेली पर रखकर रेलवे लाइन पार करके जाना पड़ रहा है। रास्ते की मांग को लेकर चार गांव के प्रधानों ने ग्रामीणों संग गुरुवार को होम सिग्नल के निकट धरना प्रदर्शन किया। डीआरएम को संबोधित एडीएन को दिए गए ज्ञापन में रास्ता बनाने की मांग की गई है। बता दें कि जगेसरगंज स्टेशन के विपरीत दिशा में बाजार, स्कूल, अस्पताल और गांव बसे हैं। इधर के ग्रामीणों को स्टेशन पर जाना होता है तो उनको रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। इसके अलावा गेट नंबर 87 से लेकर 90 के बीच बसे कई गांव के ग्रामीणों के लिए भी रेलवे ने कोई रास्ता नहीं दिया है। किसानों को दस किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। पदुमपुर, लोहंगपट्टी और हतसारा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर जगेसरगंज के निकट चार घण्टे तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राम आसरे वर्मा, प्रधान राकेश, दान बहादुर, पंचमलाल, रामअलख के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी और अंतू थाने की फोर्स मौजूद थी। एडीएन नेहालुद्दीन ने बताया कि रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। उसे मंडलीय कार्यालय लखनऊ भेज दिया जा रहा है।

Leave a Comment