रानीगंज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवायी को लेकर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने रोष ब्यक्त किया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर राजनैतिक द्वेष की भावना से कार्यवायी की जा रही है। समाजवादी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में भी सपा जिलाध्यक्ष पर राजनैतिक द्वेष की भावना से कार्यवायी कर उन्हें जेल भेजा गया था किन्तु अदालत ने उनकी जमानत की मंजूरी प्रदान कर दी। गुरुवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर निष्पक्ष जाँच कराये जाने की मांग की है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में विधानसभा अध्यक्ष शेर बहादुर यादव, शमीम अहमद, उमंग यादव, संतोष यादव, मोहम्मद साबिर अली , बनवारीलाल बिन्द, हीरालाल यादव, अब्दुल मजीद,नरेंद्र कुमार पाल आदि लोग रहें।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































