ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य महकमे के साथ हुई बैठक पंचायतों में सफाई व छिड़काव पर दिया गया जोर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। संचारी रोग नियंत्रण के लिए ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लॉक महकमे की साझा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में प्रभारी बीडीओ श्रीशंकर दुबे ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए समय पूर्व प्रत्येक व्यवस्था व्यवस्थित कर लें। स्वास्थ्य महकमे के प्रतिनिधि ने गांवों में सफाई और छिड़काव पर जोर दिया है। विकासखंड उरुवा के सभागार में एडीओ कोआपरेटिव प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्रीशंकर दुबे की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण के लिए बैठक की गई। उन्होंने कहा कि मानसून ने दस्तक दे दी है।क्षेत्र में संचारी रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा,जिसकी रोकथाम के लिए समय से सभी जरूरी कदम उठाए जांय।बैठक में एडीओ पंचायत सुदामा राम गावड़े, खंड प्रेरक, सचिव, प्रधान, सफाई कर्मी, पंचायत सहायक ,डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी दुबे सभी को निर्देशित किया कि पंचायतों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय और जनमानस को जागरूक किया जाय। और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
एडीओ पंचायत सुदामा राम गावड़े ने सभी सफाई कर्मियों से सफाई और दवा छिड़काव को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने के लिए कहा है। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर डॉ नीरज पटेल के दिशा निर्देशन में आरकेएसके ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचारी रोग के बारे में जानकारी दी और उनसे बचाव को लेकर उपाय सुझाये गए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































