V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण

अयोध्या। जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को उद्यमियों द्वारा प्राप्त विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा समस्याओं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग सहित विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, प्रदूषण विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग आदि विभागों के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।  इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा प्राप्त लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त, उपायुक्त उद्योग सहित उद्यमी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को उद्यमियों द्वारा प्राप्त विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा समस्याओं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग सहित विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, प्रदूषण विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग आदि विभागों के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।  इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा प्राप्त लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त, उपायुक्त उद्योग सहित उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment