थाने में समझौते के दौरान गाली गलौज का विडियो वायरल।
देल्हूपुर। मांधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार में आबादी के जमीन के बगल अरविंद सिंह आदि अपनी जमीन में मंगलवार और शुक्रवार को बाजार लगवाते हैं।आज सुबह अरविंद सिंह तथा उनके भाई अपनी जमीन में पिलर गाढ़ रहे थे कि पड़ोस के ओमप्रकाश गुप्ता एक लाठा जमीन छुड़वाना चाहते थे।वे अपनी सीमा पर पिलर गाड़ने पर अडिग थे। ओमप्रकाश गुप्ता के भाइयों एवं परिवार के लोग लाठी डंडे,लोहे की छड़ें, हांकी आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों की जमकर पिटाई की। जिससे अरविंद सिंह के भाई तनुज सिंह 30 वर्ष पुत्र मुरारी सिंह, दिलीप सिंह 35 वर्ष पुत्र नरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह 32 वर्ष पुत्र छोटे सिंह, दीपक कुमार 25 वर्ष पुत्र रमाशंकर के सिर, हाथ,पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तब तक हमला करने वाले भाग निकले। आनन फानन में चौकी के सिपाहियों ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। जिसमें एक को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। वहां पर दोनों पक्ष घंटों लड़ते रहे। पुलिस तमाशबीन बनी रही। पुलिस के सामने थाने में ही एक दूसरे की मां बहन की गाली गलौज देते। विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































