V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पड़ोसी कर रहे थे कब्जा, शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर दिलाया न्याय

सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली की पुलिस ने कमाल ही कर दिया। दरअस्ल एक महिला के मकान पर पड़ोसी कब्जा कर रहे थे। इसकी शिकायत जैसे ही पीड़िता ने थाने पर की कुछ ही समय में पूरा थाना मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने न सिर्फ महिला का ऑन स्पॉट फैसला किया बल्कि आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के निवासी राकेश अग्रहरि ने करीब एक माह पहले 19 मई को अजय कुमार और विजय कुमार से अपनी पत्नी कंचल लता के नाम बैनामा लिया था। इसी मकान पर पर पड़ोस के रहने वाले शिवशंकर भी निगाह बनाये हुये थे। लेकिन अजय विजय द्वारा कंचनलता के पक्ष में बैनामा करने के बाद शिवशंकर और उनके भाई अशोक, विनोद, महेश नाराज हो गए। आरोप है यह सभी जबरन महिला के मकान पर कब्जा करने लगे। दुकान का निष्प्रयोज्य सामान और कबाड़ कंचनलता के घर के सामने रखा जाने लगा। कंचन के परिवार वालों में विरोध किया तो ये सभी मारपीट आमादा हो गए। इन्ही सब से परेशान कंचन के पति राकेश ने लंभुआ पुलिस से शिकायत की। इधर शिकायती पत्र मिला उधर पूरा का पूरा थाना कंचनलता के घर के सामने पहुंच गया। महिला और पुरुष सिपाहियों के साथ साथ कई डबल स्टार दरोगाओं ने अपना असर दिखाना शुरू किया। दुकान के सामने रखा कबाड़ और निष्प्रयोज्य सामान हटाया गया। जो बेवजह हंगामा कर रहे थे उन्हें पहले प्यार से समझाया गया। नहीं समझ आया तो पुलिसिया रौब भी दिखाया गया। फिर नहीं समझे तो हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली की पुलिस ने कमाल ही कर दिया। दरअस्ल एक महिला के मकान पर पड़ोसी कब्जा कर रहे थे। इसकी शिकायत जैसे ही पीड़िता ने थाने पर की कुछ ही समय में पूरा थाना मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने न सिर्फ महिला का ऑन स्पॉट फैसला किया बल्कि आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के निवासी राकेश अग्रहरि ने करीब एक माह पहले 19 मई को अजय कुमार और विजय कुमार से अपनी पत्नी कंचल लता के नाम बैनामा लिया था। इसी मकान पर पर पड़ोस के रहने वाले शिवशंकर भी निगाह बनाये हुये थे। लेकिन अजय विजय द्वारा कंचनलता के पक्ष में बैनामा करने के बाद शिवशंकर और उनके भाई अशोक, विनोद, महेश नाराज हो गए। आरोप है यह सभी जबरन महिला के मकान पर कब्जा करने लगे। दुकान का निष्प्रयोज्य सामान और कबाड़ कंचनलता के घर के सामने रखा जाने लगा। कंचन के परिवार वालों में विरोध किया तो ये सभी मारपीट आमादा हो गए। इन्ही सब से परेशान कंचन के पति राकेश ने लंभुआ पुलिस से शिकायत की। इधर शिकायती पत्र मिला उधर पूरा का पूरा थाना कंचनलता के घर के सामने पहुंच गया। महिला और पुरुष सिपाहियों के साथ साथ कई डबल स्टार दरोगाओं ने अपना असर दिखाना शुरू किया। दुकान के सामने रखा कबाड़ और निष्प्रयोज्य सामान हटाया गया। जो बेवजह हंगामा कर रहे थे उन्हें पहले प्यार से समझाया गया। नहीं समझ आया तो पुलिसिया रौब भी दिखाया गया। फिर नहीं समझे तो हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया गया।

Leave a Comment