V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एक साल में ही टपकने लगी स्कूल की छत

घटिया निर्माण से हादसे की आशंका, कार्यदायी संस्था व ठेकेदार का गठजोड़ उजागर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था सुधार नीति और विद्यालय भवन निर्माण पर कार्यदायी संस्था और उनसे जुड़े ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप है।राजकीय विद्यालय भवन निर्माण में की गई अनियमितता की वजह से महज एक वर्ष में ही उसकी हालत बदतर हो गयी है।लोगों ने आशंका जताई है कि भवन कभी भी गिर सकता है और हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के खीरी में वर्ष 2021 में करीब 65 लाख की लागत से बनाए गए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन की हालत घटिया निर्माण की वजह से वेहद खराब है।गांव के बृजेश शुक्ल,आशीष तिवारी,रवि पाल आदि ने बताया की भवन निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया गया है।बालू की क्वालिटी में भी तय मानक की अनदेखी की गई है।नव निर्मित भवन की छत से जल रिसाव हो रहा है।यहां जल भराव से  शिक्षण कार्य असम्भव है। भवन के प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं।गांव के लोगों ने बताया कि घटिया निर्माण की वजह से भवन की हालत खराब है और यहाँ हादसे की आशंका बनी हुई है।  गांव के बृजेश शुक्ल ने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएनडीएस और ठेकेदार के गठजोड़ से की गई लूट खसोट से छात्रों के भविष्य को लेकर संकट गहरा गया है।लोगों ने सरकारी भवन निर्माण में की गयी धांधली की जांच कर दोषी कार्यदायी संस्था और सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
घटिया निर्माण से हादसे की आशंका, कार्यदायी संस्था व ठेकेदार का गठजोड़ उजागर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था सुधार नीति और विद्यालय भवन निर्माण पर कार्यदायी संस्था और उनसे जुड़े ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप है।राजकीय विद्यालय भवन निर्माण में की गई अनियमितता की वजह से महज एक वर्ष में ही उसकी हालत बदतर हो गयी है।लोगों ने आशंका जताई है कि भवन कभी भी गिर सकता है और हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के खीरी में वर्ष 2021 में करीब 65 लाख की लागत से बनाए गए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन की हालत घटिया निर्माण की वजह से वेहद खराब है।गांव के बृजेश शुक्ल,आशीष तिवारी,रवि पाल आदि ने बताया की भवन निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया गया है।बालू की क्वालिटी में भी तय मानक की अनदेखी की गई है।नव निर्मित भवन की छत से जल रिसाव हो रहा है।यहां जल भराव से  शिक्षण कार्य असम्भव है। भवन के प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं।गांव के लोगों ने बताया कि घटिया निर्माण की वजह से भवन की हालत खराब है और यहाँ हादसे की आशंका बनी हुई है।  गांव के बृजेश शुक्ल ने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएनडीएस और ठेकेदार के गठजोड़ से की गई लूट खसोट से छात्रों के भविष्य को लेकर संकट गहरा गया है।लोगों ने सरकारी भवन निर्माण में की गयी धांधली की जांच कर दोषी कार्यदायी संस्था और सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

Leave a Comment